score Card

Jammu Bus Accident : वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरी, हादसे में 10 की मौत, 55 घायल

माता वैष्णो देवी जारी रही यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में 10 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 55 लोग घायल हुए।

मंगलवार की सुबह जम्मू में भीषण सड़क हादसा हुआ। माता वैष्णो देवी जारी रही यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में 10 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 55 लोग घायल हुए। यह हादसा झज्जर कोटली इलाके की घटना है, जहां पर श्रद्धालुओं से भरी बस अमृतसर से कटरा के लिए जा रही थी। तभी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गई।

इस हादसे के बाद लोगों की चीखने-चिलाने की आवाज आने लगी, तभी आनन-फानन में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत बचाव कार्य चलाया।

पुलिस ने चलाया राहत बचाव कार्य

माता वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरने की खबर सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद राहत बचाव कार्य चलाया गया और लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के अनुसार अमृतसर से कटरा के लिए रवाना हुई बस में लगभग 70 से 75 सवारी बैठी थी।

जिसमें से 10 लोगों की मृत्यु हो गई और 55 अस्पताल में एडमिट हैं। आपको बता दें कि कुछ लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इससे पहले भी हुआ था हादसा

इससे पहसे 21 मई को जम्मू में सड़क हादसा हुआ था। जिसमें बस पलट जाने से एक महिला की मृत्यु हो गई थी। वहीं हादसे में 24 लोग घायल हुए थे।

calender
30 May 2023, 09:32 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag