शादी के महज 5 दिन बाद दुल्हन प्रेगनेंट, पति बोला- सुहागरात के दिन 5 साल दूरी रखने की थी शर्त

शादी के महज पांच दिन बाद नवविवाहिता के चार महीने की गर्भवती होने का खुलासा होते ही दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया. इस चौंकाने वाले मामले ने ससुराल और मायके पक्ष को हैरानी में डाल दिया, वहीं इलाके में भी चर्चा का माहौल गर्म हो गया.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

झारखण्ड: कधवन गांव के भुइयां टोला में शादी के महज पांच दिन बाद सामने आए एक मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. नवविवाहिता के चार महीने की प्रेगनेंसी होने की जानकारी मिलते ही ससुराल और मायके दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया. मामला बढ़ते-बढ़ते थाने पहुंच गया, जहां पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, कधवन गांव निवासी कुंदन भुइयां की शादी 7 मई को जमुई गांव की युवती से हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी. शादी के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची और शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ ही दिनों बाद मामला अचानक विवाद में बदल गया.

गांव के युवक से एक साल से था प्रेम संबंध

बताया जा रहा है कि 12 मई को ससुराल पक्ष को पता चला कि नवविवाहिता चार महीने की गर्भवती है. यह जानकारी सामने आते ही दोनों परिवारों में तनाव बढ़ गया. युवती ने पुलिस को दिए आवेदन में दावा किया है कि जमुई गांव निवासी विकास चंद्रवंशी के साथ उसका पिछले एक साल से प्रेम संबंध था. उसने कहा कि गर्भ में पल रहा बच्चा विकास का है. युवती ने पुलिस से कथित प्रेमी विकास चंद्रवंशी के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है.

सुहागरात पर पत्नी की बात से हुआ था शक

पति कुंदन भुइयां ने बताया कि सुहागरात के दौरान पत्नी ने किसी ओझा-गुणी की बात का हवाला देते हुए पांच साल तक दूरी बनाए रखने की बात कही थी. कुंदन के मुताबिक, उसी समय उन्हें शक हुआ था. बाद में कथित प्रेमी का फोन आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ.

मामला सामने आने के बाद ससुराल पक्ष 

मामला सामने आने के बाद ससुराल पक्ष ने नाराजगी जताई और कहा कि उन्हें शादी से पहले इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी. परिवार ने साफ कहा कि ऐसी स्थिति में युवती को घर में रखना संभव नहीं है.

पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि युवती का आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मायके भेजी गई युवती

पति द्वारा युवती को अपने साथ रखने से इनकार करने के बाद पुलिस ने पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में उसे मायके वालों को सौंप दिया. इस दौरान कधवन के मुखिया फिरदौस अंसारी और विलासपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र यादव भी थाने में मौजूद रहे.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो