score Card

त्रिपुरा में जेपी नड्डा की हुकांर, बोले- 9 सालों में भारत की तस्वीर और तकदीर को मोदी के नेतृत्व में बदली गई

JP Nadda: त्रिपुरा में जेपी नड्डा ने कहा 2014 से पहले भारत का नाम भ्रष्टाचारी देशों में सम्मिलित था... UPA की सरकार में 2014 में ना जमीन छोड़ी, ना आकाश छोड़ा, ना पाताल छोड़ा, तीनों जगह भ्रष्टाचार ही किया...आज मोदी जी ने 13,125 किलोमीटर की सड़क बनाकर सारे बॉर्डर को सुरक्षित कर दिया है

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

JP Nadda: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दक्षिण त्रिपुरा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा,"पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों ने भारत की 'तस्वीर' (तस्वीर) के साथ-साथ 'तकदीर' (नियति) को भी बदल दिया है! 2014 से पहले के भारत और 2014 के बाद के भारत के बीच वास्तव में काफी अंतर है। 2014 से पहले के समय में हमें भ्रष्ट देश माना जाता था। यूपीए सरकार के तहत, हर दिन चारों ओर भ्रष्टाचार और घोटाले होते थे। यूपीए के शासन में नीति-पक्षाघात ने देश के दुर्भाग्य को और बढ़ाया"।

हमने कश्मीर को संपूर्णता के साथ भारत से जोड़ दिया: Nadda

जेपी नड्डा ने कहा, "हम नारा लगाते थे कि एक देश में दो निशान-दो विधान नहीं चलेंगे। इस पर आगे बढ़ते हुए हमने धारा-370 को धराशायी कर दिया और कश्मीर को संपूर्णता के साथ भारत से जोड़ दिया। डोकलाम के समय चीन कि फौज खड़ी तो भारत की फौज भी डट कर खड़ी रही और उनको वहीं पर ही रोके रखा। आज भारत AK-203 जैसी राइफल बना रहा है, प्रचंड हेलीकॉप्टर बना रहा है और हमने INS विक्रांत जैसा लड़ाकू जहाज भी बना कर दिखा दिया है और आज वो भारतीय सेना के बेड़े में शामिल है।

BJP की विकासवांद सरकार वंशवाद को हरा रहा है: जेपी नड्डा

PM मोदी के नेतृत्व में, हमारी सीमाओं को सुरक्षित करके भारत की सुरक्षा को मजबूत किया गया है। साथ ही 2014 से 'विकासवाद' 'वंशवाद' को हरा रहा है, 'रिपोर्ट कार्ड पॉलिटिक्स' 'वोट-बैंक पॉलिटिक्स' को हरा रहा है. पिछले 9 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है। हम दसवें नंबर की अर्थव्यवस्था थे लेकिन आज मोदी जी के नेतृत्व में हम ब्रिटेन को पछाड़ कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं।  भारत 470 AirBus विमान खरीदने जा रहा है और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कहते हैं कि वर्ष 2050 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारत दुनिया की सबसे fastest growing economy है।

PM मोदी के नेतृत्व में भारत लंदन को छोड़कर  5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: जेपी नड्डा

पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व में, भारत ब्रिटेन को भी पीछे छोड़कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, जिसने लगभग दो शताब्दियों तक हम पर शासन किया था। साथ ही, मोदी सरकार के लगातार प्रयासों के कारण, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। इतना बड़ा चक्रवात आए... एक लाख लोगों को सुरक्षित बचाया जाए, केंद्र और राज्य सरकार समन्वय बना कर काम करें, NDRF को लगाया जाए और जान माल की रक्षा की जाए... ये 'नया भारत' है।

पापुआ न्यू गिनी का PM, नरेंद्र मोदी के पाव छू कर करते है अभिवादन

जेपी नड्डा ने कहा,  "गांव, गरीब, दलित, वंचित, शोषित, युवा और महिलाओं को अगर किसी ने ताकत दी है तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी है। ये गरीब कल्याण अन्न योजना केवल एक अन्न योजना नहीं है। इसके कारण भारत की अति गरीबी एक फीसदी से भी कम हो गई है।  आज ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री जी मोदी जी को 'बॉस' बोलते हैं... पापुआ न्यू गिनी का प्रधानमंत्री मोदी के पांव छू कर अभिवादन करता है। दुनिया के तमाम देश आज अपने सबसे बड़े सम्मान के साथ मोदी जी को सम्मानित करते हैं।

calender
17 June 2023, 02:07 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag