score Card

Karnataka: डीके शिव कुमार का आज 61वां जन्मदिन, क्या बर्थडे गिफ्ट देगी कांग्रेस

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के नजीजे आ चुके हैं। कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और सत्ता में जोरदार वापसी की है। अब मुख्यमंत्री चुनने की कवायद चल रही है। डी के शिवकुमार और सिद्दरमैया में से किसी एक के मुख्यमंत्री बनने की संभावना है.

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के नजीजे आ चुके हैं। कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और सत्ता में जोरदार वापसी की है। अब मुख्यमंत्री चुनने की कवायद चल रही है। डी के शिवकुमार और सिद्दरमैया में से किसी एक के मुख्यमंत्री बनने की संभावना है। दोनों लोगों ने दावा किया है कि गांधी परिवार के दोनो बेहद ही करीब हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नया सीएम बनाने जिम्मेदारी दी गई है। नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 18 मई यानी गुरूवार को होने की आशा है।

 

कर्नाटक में मुख्यमंत्री की दौड़ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार सबसे आगे चल रहे हैं। आज यानी सोमवार 15 मई को उनका 61वां जन्मदिन है। आज वे 61 साल के हो गए हैं डीके का जन्म 15 मई 1962 को हुआ था। वे कर्नाटक सीट से 8वीं बार विधायक बने हैं इस बीच आज कायस लगाए जा रहे है कि आज कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिव कुमार को खड़गे बर्थडे गिफ्ट की तरफ से दे सकते हैं।

 

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार बेंगलुरु के शांगरी-ला होटल पहुंचे। कल उक्त होटल में कांग्रेस विधायक दल(CLP) की बैठक हुई थी, बैठक में सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल के नेताओं के चयन को AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्णय पर छोड़ने का फैसला किया गया। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के समर्थक उनके जन्मदिन के अवसर पर डी.के. शिवकुमार के आवास पर केक लेकर पहुंचे। उन्होंने डी.के. को माला पहनाई।

calender
15 May 2023, 10:14 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag