कर्नाटक की बीजेपी सरकार 40 प्रतिशत सरकार के नाम से प्रसिद्ध है: प्रियंका गांधी

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों का जबरदस्त चुनावी प्रचार अभियान चल रहा है। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता एक के बाद एक रैली व जनसभाएं कर अपनी पार्टी का प्रचार- प्रसार कर रहे है

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों का जबरदस्त चुनावी प्रचार अभियान चल रहा है। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता एक के बाद एक रैली व जनसभाएं कर अपनी पार्टी का प्रचार- प्रसार कर रहे है। आज गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कर्नाटक में संबोधित किया है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि 'मोदी जी को उनके लोग सर्वशक्तिमान, सर्वोपरि, सर्वश्रेष्ठ, विकास पुरूष बताते है। मोदी जी ने कर्नाटक में आकर कहते है मेरा सपना था कर्नाटक को देश में विकास की मिशाल बनाऊं और ताजुक की बात है की कर्नाटक में भाजपा की सरकार है थी तो मोदी जी का यह सपना पूरा क्यों नहीं हुआ? आप तो सर्वोपरि और सर्वश्रेष्ठ हैं।

प्रियंका गांधी ने BJP हम बोलते हुए बोली कि 'हर बार चुनाव आते ही आपका ध्यान भटक जाता है आप जवाब हीं नहीं मांगते BJP के नेता जानते हैं कि जब जज्बाती मामला उठाकर वोट मिल रहा है तो काम क्यों करना। उन्होंने आगे कहा कि BJP के लोगों से आप लोगों को पूछना चाहिए कि कर्नाटक में क्या काम किया हैं।

आगे उन्होंने कहा कि BJP वालों ने पिछले 3 सालों में सारा पैसा लूट लिया। भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों ने इतना पैसा लूटा है कि इसमें आपके लिए 100 एम्स के अस्पताल 30,000 स्मार्ट क्लास रूम और 30 लाख गरीबों के घर बन सकते थे। आज आपके सामने वो आपके मुद्दो पर बात नहीं कर सकते है इसलिए हर रोज कोई नया मुद्दा उठा लेते हैं जिसमें आपके विकास का कोई मतलब नहीं हैं।

 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि 'आजकल सिलेंडर 1100 से लेकर 1200 रुपए हो गया है और आप उसे ही नहीं खरीद पा रही हैं, दाल, आटा, सब्जियां, फल सभी चीज़ें महंगी हैं इसमें से आधी चीज़े आप खरीद ही नहीं पाती होंगी। ये सब आपके साथ इसलिए हो रहा है क्योंकि एक भ्रष्ट सरकार भ्रष्ट नीतियां बना रही हैं उनकी नीतियों में आपका हित नहीं है।

 

calender
04 May 2023, 04:11 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो