किरेन रिजिजू ने पृथ्वी विज्ञान मंत्री के रूप में संभाला पदभार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को कल कानून और न्याय मंत्रालय से पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया गया था।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

हाइलाइट

  • किरेन रिजिजू ने केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री के रूप में संभाला पदभार

दिल्ली: किरेन रिजिजू ने केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री के रूप में पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा, ये मंत्रालय बहुत उपयोगी मंत्रालय है और यहां पर बहुत कुछ काम कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का जो सपना है उसमें मैं सीधा-सीधा देख सकता हूं कि इस मंत्रालय का बहुत बड़ा योगदान होगा। 

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने आगे कहा, बहुत कुछ हिमालय से लेकर के नॉर्थ पोल और साउथ पोल से लेकर हमारे जो पुरे पृथ्वी के बारे में खासकर के हमारे सागर के तरफ बहुत इसका काम करने का क्षेत्र है और सच बताओं तो इस मंत्रालय के बारे में ज्यादा कुछ तो नहीं देखा। लेकिन आप लोगो को बहुत कुछ बताना चाहता हूँ कि गूगल अर्थ के बारे में पृथ्वी के बारे में मेरा बचपन से ही रूचि रहा है। क्योकि मैं मैप, आकृति विज्ञान, जलवायुविज्ञानशास्र और जिसमें मैप ड्राइंग करते है वो मैं दुनिया का मैप भारत देश का मैप में ग्रो करता था। स्कूल के ज़माने से ही और मेरा बहुत ही रूचि क्षेत्र रहा है। 

उन्होंने आगे मीडिया से बात करते हुए कहा की आप लोगों ने तो मेरा ऑफिस देखा होगा मैं मैप रखता हूँ किसी भी जगह कोई भी लोकेशन पॉइंट अप करने में मुझे 10 सेकंड का भी समय नहीं लगता। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे अलग-अलग मंत्रालय में काम करने का मौका दिया है।

बता दें कि जब उनसे पूछा गया कि उनसे कानून मंत्रालय क्यों वापस ले लिया गया? तो उन्होंने कहा कि मैं आज राजनीतिक बात नहीं करूंगा, लेकिन मुझसे कोई गलती नहीं हुई। फेरबदल तो चलता रहता है। विपक्ष का काम ही मेरे खिलाफ बोलना। उनको बोलने दीजिए, मंत्रालय बदलना रूटीन प्रोसेस है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को कल कानून और न्याय मंत्रालय से पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया गया था। 

calender
19 May 2023, 12:46 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो