कोलकाता गोदाम हादसा: सुवेंदु अधिकारी ने कहा स्पीकर की मंजूरी के बाद मुआवजे पर बयान दूंगा

सीएम ने कहा कि राज्य मंत्री अग्निमित्रा पॉल और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। मैंने भी खुद मौके पर जाकर हालात देखे। यह घटना दोपहर 12:07 बजे हुई।

calender

कोलकाता: कोलकाता में एक निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर तीन मंजिला गोदाम की छत ढह गई और कई लोग मलबे में दब गए। कोलकाता पुलिस के मुताबिक अब तक 21 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया और कहा कि बचाव अभियान जारी है।  

12:07 बजे हुआ हादसा, सेना भी बचाव में जुटी   

सीएम ने कहा कि राज्य मंत्री अग्निमित्रा पॉल और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। मैंने भी खुद मौके पर जाकर हालात देखे। यह घटना दोपहर 12:07 बजे हुई। NDRF, सेना, SDRF, पुलिस और फायर डिपार्टमेंट मिलकर काम कर रहे हैं। 12 से 15 लोग अभी भी अंदर फंसे हैं और सेना ने उनसे संपर्क कर लिया है। 21 लोगों को निकाल लिया गया है। 18 का इलाज चल रहा है और तीन की मौत हो चुकी है।  

गलत योजना को दी गई थी मंजूरी   

सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि हादसा दोपहर 12:07 बजे हुआ और बचाव कार्य 12:45 बजे शुरू हो गया। कोलकाता पुलिस, नागरिक सुरक्षा और KMC की टीमें मौके पर हैं। बचाव कार्य अभी जारी है। अभी किसी नतीजे पर पहुंचना ठीक नहीं होगा। अब तक 21 लोगों को निकाला गया है। इनमें से तीन की मौत हुई है, 18 जीवित हैं और 9 का SSKM अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट की योजना 17 जनवरी 2026 को पास हुई थी। जमीन का मालिक SMPA है और यह जमीन शंभूनाथ बेहरा और उनके साझेदारों के नाम पर पट्टे पर है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पहले एक गलत योजना को मंजूरी दी गई थी।  

विधानसभा में दूंगा मुआवजे पर बयान   

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा सत्र चल रहा है इसलिए मैं अभी मुआवजे पर कुछ नहीं कहूंगा। मैं कल विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति लेकर इस विषय पर बोलूंगा। सुवेंदु ने बताया कि वह घायलों से मिलने SSKM अस्पताल जाएंगे।  

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह की जमीन पर बन रहा था गोदाम  

यह गोदाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह की पट्टे पर ली गई जमीन पर बन रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तारातला इलाके में ब्रेस पुल के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर दोपहर के समय गोदाम की छत गिरी। हमारे अधिकारी मौके पर हैं। घटना के समय वहां कई मजदूर काम कर रहे थे।

कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। चश्मदीदों के अनुसार निर्माण के दौरान लोहे के बीम और कंक्रीट के बड़े हिस्से गिर गए। पश्चिम बंगाल की राजधानी में बुधवार दोपहर हुए इस हादसे में तीन लोगों की जान गई। मलबे के नीचे करीब 18 लोग फंसे हैं जबकि 21 को रेस्क्यू किया जा चुका है।   First Updated : Wednesday, 24 June 2026