पार्लर में हुई ट्विशा की आखिरी मुलाकातों और स्टाफ के बयानों ने बढ़ाया सस्पेंस, किए चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा की मौत के मामले में जांच जारी है और इसमें हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. मौत से कुछ घंटे पहले ट्विशा एक ब्यूटी पार्लर गई थी जहां उसने हेड ऑयल मसाज, पेडिक्योर और स्किन से जुड़ी अन्य सर्विसेज ली थीं.

नई दिल्ली: ट्विशा की मौत के मामले में जांच जारी है और इसमें हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. मौत से कुछ घंटे पहले ट्विशा एक ब्यूटी पार्लर गई थी जहां उसने हेड ऑयल मसाज, पेडिक्योर और स्किन से जुड़ी अन्य सर्विसेज ली थीं. उस पार्लर की संचालिका किरण ने मीडिया से बातचीत में ट्विशा के आखिरी पलों और उनके व्यवहार को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की हैं जो इस पूरे मामले को एक नया मोड़ दे सकती हैं. ट्विशा की मौत के अगले ही दिन सफेद शर्ट और काले कोट पहने 5 लोग पार्लर पहुंचे थे.
ट्विशा ने कहा था- मुझे रिलैक्स होना है
पार्लर संचालिका किरण के मुताबिक घटना वाले दिन ट्विशा दोपहर करीब 3 बजे उनके पार्लर आई थीं और शाम 6 बजे वहां से चली गई. किरण का पार्लर ट्विशा के घर के पास ही स्थित था जिसके कारण वह महीने में कम से कम एक बार वहां जरूर आती थीं. किरण ने बताया, उस दिन ट्विशा ने आते ही मुझसे कहा था कि 'मुझे रिलैक्स होना है'.
पार्लर में क्या-क्या हुआ
उन्होंने पार्लर में हेड ऑयल मसाज, पेडिक्योर और स्किन से जुड़ी अन्य सर्विसेज ली थीं. उस दौरान वे वहां स्टाफ से काफी सामान्य तरीके से बातचीत कर रही थी. वहां मोबाइल पर कोई फिल्म चल रही थी जिसे देखकर उन्होंने स्टाफ से पूछा भी था कि उन्हें कौन-कौन सी फिल्में अच्छी लगती हैं. उन्हें देखकर उस दिन कोई भी यह अंदाजा नहीं लगा सकता था कि वे ऐसा कोई आत्मघाती कदम उठाने जा रही हैं.
A major twist has unfolded in the ongoing investigation into the tragic death of 33-year-old Twisha Sharma.
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) May 22, 2026
Newly surfaced CCTV footage from May 12 captures Twisha at the 'Expression Beauty Parlour' in Bhopal, just hours before she was found dead at her marital home.
In the… https://t.co/qDu8IoIlfH pic.twitter.com/67DJlbyF38
सास का फोन और संदिग्धों की पूछताछ
पार्लर संचालिका ने एक और बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें ट्विशा की मौत की खबर किसी बाहरी व्यक्ति से नहीं बल्कि खुद ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह से मिली थी. गिरिबाला ने 13 मई को किरण को फोन किया था और ट्विशा के बारे में पूछताछ की थी. सास ने फोन पर पूछा था कि ट्विशा पार्लर कब आई थी और उसने वहां क्या-क्या काम करवाया था. इसके अगले ही दिन कुछ संदिग्ध लोग पार्लर आए और उन्होंने किरण से काफी पूछताछ की तथा पार्लर के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी.
पति का वकालत लाइसेंस रद्द
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक और कानूनी स्तर पर भी बड़ी कार्रवाइयां शुरू हो गई हैं. जांच के दौरान पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर ट्विशा के पति का वकालत करने का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा पुलिस ने मामले में संदिग्ध भूमिका और पूछताछ के लिए ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह को भी नोटिस जारी किया है.
पति समर्थ सिंह ने किया सरेंडर
ट्विशा की संदिग्ध मौत के बाद से ही उसका पति समर्थ सिंह पिछले 10 दिनों से लगातार फरार चल रहा था. भोपाल पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए समर्थ ने जबलपुर हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी.
पति समर्थ का लाइसेंस रद्द
ट्विशा के पति समर्थ सिंह का वकालत करने का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है और उन्हें शुक्रवार को जबलपुर हाई कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को आरोपी पति को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा जिसके बाद पूछताछ में मौत के असली कारणों से पर्दा उठ सकेगा.


