गुजरात यूनिवर्सिटी में शिक्षकों की ट्रेनिंग के दौरान हॉल में घुसा बंदर, फिर जो हुआ, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां गुजरात के डांग जिले में जनगणना प्रशिक्षण क्लास के दौरान अचानक बंदर आ पहुंचता है. वीडियो में देखा जा सकता है शिक्षक ट्रेनिंग हॉल बैठे हुए दिखाई दे रहे है.

Yashika Jandwani

गांधीनगर: गुजरात के डांग जिले से ऐसा वीडियो सामने आया है, देखने के बाद आप भी हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे. दरअसल, जिले में जनगणना के तहत सरकार द्वारा शिक्षकों के लिए  एक जनगणना प्रशिक्षण क्लास, जिस दौरान क्लास में एक ऐसा मेहमान आए पहुंचा जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. बता दें, यह ओर कोई नहीं बल्कि बंदर था, जिसे  स्थानीय लोग ‘कपिराज' कहा जाता है. इस दौरान बंदर ने क्या खुराफात मचाई चलिए जानते है. 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

बता दें, यह घटना डांग जिले के वघाई कृषि विश्वविद्यालय से सामने आई है, जहां शिक्षकों के लिए तीन दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था. वहीं यह घटना 21 मई की बताई जा रही है, जिसे वघाई सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक गौरांग पटेल द्वारा फेसबुक पर शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है शिक्षक ट्रेनिंग हॉल बैठे हुए दिखाई दे रहे है और उनकी क्लास चल रही है. इसी दौरान क्लास के बीच बंदर अचानक अंदर घुस आता है. इस दौरान जहां शिक्षक उसे देख कर खबरा गए वही कुछ बंदर को देखकर हंसते हुए नजर आए. 

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि बंदर एकदम शांत है और हाल में इधर-उधर घूमता हुआ नजर आ रहा है. इसके साथ ही बंदर घूमते-घूमते लोगों को रुक-रुक कर देखता हुआ भी नजर आ रहा है, जो क्लास रूम में एक मजेदार पल के रूप में कैमरे में कैद हो गया. 

किसी को नहीं पहुंचाया नुकसान 

वीडियो में जो शिक्षक पहले बंदर को देखकर डरे हुए थे, कुछ पलों बाद वह भी हंसते हुए दिखाई दिए. गनीमत की बात रही इस दौरान बंदर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया और वह कुछ देर वहां घूमने के बाद वापस जंगल में लौट गया. वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स इस पर जमकर रियेक्ट कर रहे हैं और इस अचानक आए मेहमान को देख कर खुश ही रहे है. 

यूजर्स ने किया रियेक्ट 

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा "माफ कीजिए, मुझे देर हो गई. क्या आप मुझे सेशन के उस हिस्से के नोट्स भेज सकते हैं जो मुझसे छूट गए है?" दूसरे यूजर ने लिखा "वह एक इंस्पेक्टर है, जो बस अपना कर्तव्य निभा रहा है. तीसरे यूजर ने कहा "वह गर्मी से बचने के लिए अंदर आ गया.  बता दें, इस वीडियो को अब तक 54 हजार लोगों द्वारा देखा जा चुका है और इसे खूब पसंद किया जा रहा है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो