'माइंड ब्लोइंग एक्सपीरिएंस...' महिला ने पहली बार किया वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर, वायरल हुआ वीडियो
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में पहली बार सफर करने वाली एक महिला ट्रैवलर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में महिला ने ट्रेन के शानदार डिजाइन, साफ-सफाई और सुविधाओं की जमकर तारीफ करते हुए अपने सफर को 'माइंड ब्लोइंग एक्सपीरिएंस' बताया.

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे की आधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को लेकर यात्रियों के बीच उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक महिला ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में अपने पहले सफर का अनुभव साझा किया है. वीडियो में महिला ट्रेन की सुविधाओं, डिजाइन और साफ-सफाई की जमकर तारीफ करती नजर आ रही हैं.
करीब चार महीने पहले शुरू हुई इस नई पीढ़ी की स्लीपर ट्रेन को लेकर इंटरनेट पर लोगों की दिलचस्पी बढ़ी हुई है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में कंटेंट क्रिएटर रुचि त्रिवेदी ने अपने सफर को 'माइंड ब्लोइंग एक्सपीरिएंस' बताया और ट्रेन के अंदर की सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बताया.
पर्दों और लाइट्स ने खींचा ध्यान
वायरल वीडियो में महिला स्लीपर कोच सेकेंड एसी के अंदर मौजूद पर्दों, लाइट्स और पूरे इंटीरियर डिजाइन को दिखाती नजर आती हैं. उन्होंने कहा कि ट्रेन की हर चीज बेहद व्यवस्थित और शानदार तरीके से डिजाइन की गई है.
खासतौर पर पर्दों और लाइटिंग सिस्टम की तारीफ करते हुए उन्होंने इसे इंटरनेशनल स्टैंडर्ड जैसा बताया. वीडियो में ट्रेन का आधुनिक इंटीरियर और आरामदायक व्यवस्था लोगों का ध्यान खींच रही है.
नए कंबलों की भी हुई तारीफ
महिला ने ट्रेन में दिए गए कंबलों को दिखाते हुए कहा कि उन्हें 'ब्रैंड न्यू' कंबल मिले हैं, जिनके प्रिंट और रंग काफी आकर्षक हैं. उन्होंने कहा कि रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और आराम का खास ध्यान रखा है.
इसके अलावा उन्होंने ट्रेन की साफ-सफाई की भी जमकर तारीफ की और कहा कि पूरा कोच चमक रहा है. वीडियो में उन्होंने यात्रियों से अपील भी की कि सभी लोग ट्रेन को साफ रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @radioactiveruchi नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, 'भारत की इस नई जेनरेशन की स्लीपर ट्रेन में मेरा पहला सफर था, और यह माइंड ब्लॉइंग एक्सपीरिएंस था.'
वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'भारतीय रेलवे में एक सबसे अच्छा एक्सपीरिएंस.' वहीं दूसरे यूजर ने कहा, 'अभी इंटरनेशनल लेवल तक मेनटेन रखना हमारा रिस्पॉन्सिबिलिटी है भाई लोग.' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'बदलता भारत.'


