Loksabha 2024: BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए डॉ महेंद्र सिंह को प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है. शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है.

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है. शनिवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है.

जिसमें मंहेद्र सिंह को मध्य प्रदेश का लोकसभा चुनाव प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया है. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने 23 राज्यों के लोकसभा प्रभारी व सह प्रभारियों की सुची जारी की है. 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने अधिकारिक (X) पर ट्वीट करके ह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जेपी नड्डा द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 हेतु मध्यप्रदेश चुनाव प्रभारी के रूप में डॉ. महेंद्र सिंह एवं सह प्रभारी के रूप में सतीश उपाध्याय को नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई देता हूं.

आगे उन्होंने लिखा कि, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में एवं आप सभी के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं को अधिक ऊर्जा से कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी व भाजपा प्रचंड बहुमत से विजयी होगी.

calender
27 January 2024, 05:59 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो