मध्य प्रदेश के छतरपुर में लड़की को अगवा कर उसके साथ किया दुष्कर्म, फिर निर्वस्त्र हालत में हाईवे पर फेंका, मामला दर्ज

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक लड़की के साथ खौफनाक घटना हुई। जहां लड़की के साथ युवक ने रेप किया और उसके ही परिवार के आठ लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। रेप के बाद लड़की को निर्वस्त्र हालत में हाईवे पर मिली।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • आरक्षक संजय तिवारी नामक एक शख्स ने उसके साथ रेप किया और साथ ही युवक के परिवार के आठ लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की थी

छतरपुर: मध्य प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध रुकने का नाम ही नहीं ले रहें हैं। इसी क्रम में एक ओर खौफनाक मामला सामने आया है। जहां निर्भया कांड की ही तरह युवती के साथ किया गया। छतरपुर पुलिस ने यूपी की महिला के साथ रेप के मामले में आरक्षक सहित उसके परिवार के 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस पूरे मामले की SIT गठित की है। 

आपको बता दें, की यह घटना बुधवार की है जहां एक युवती उत्तर प्रदेश के महोबा हाईवे पर संदिग्ध हालत मे निर्वस्त्र मिली थी। जिसके बाद उसे सबसे पहले नौगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया और फिर उसे वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहाँ पर अब युवती कहा इलाज़ चल रहा है। यह मामला यूपी का था इस वजह से महोबा SP अर्पणा गुप्ता ने भारी पुलिस फाॅर्स के साथ मिलकर मौका मुआयना किया। 

लड़की ने बताई आपबीती 

जैसे ही लड़की को होश आया तो उसने पुलिस को आपबीती बताते हुए कहा की राजनगर थाना आरक्षक संजय तिवारी नामक एक शख्स ने उसके साथ रेप किया और साथ ही युवक के परिवार के आठ लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की थी। पीड़िता के बयान पर महिला थाना सेल में पुलिस ने आरक्षक संजय तिवारी और उसके परिवार के 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। 

आरक्षक संजय तिवारी को किया निलंबित 

इस घटना के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा कहा की इस पूरे मामले की SIT गठित की गई है और आरक्षक संजय तिवारी को निलंबित कर दिया है। अभी हॉस्पिटल में पीड़िता का इलाज़ चल रहा है। दुष्कर्म और अपरहण समेत आरक्षक पर कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच रिपोर्ट की मांग की जा रही है, आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
 

calender
28 April 2023, 11:36 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो