MP Elelction 2023: BJP के वो बड़े चेहरे जिनके सहारे कांग्रेस को खदेड़ने की तैयारी

MadhyaPradesh Elelction 2023: इस साल के अंत में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दूसरी लिस्ट जारी करते हुए 39 और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

MadhyaPradesh Elelction 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाला है इस बीच आज भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में एक बड़ी खबर सामने आई है. जिसमें भाजपा ने सात बड़े चेहरें को विधानसभा का चुनाव लड़ने का टिकट दिया है.

जिसमें पांच सांसदो को भी टिकट दिया है तीन केंद्रीय मंत्री भी है. इनमें प्रहलाद पटेल, नरेंद्र सिंह तोमर और फग्गन सिंह कुलस्ते मोदी सरकार में मंत्री हैं.

इसे भी पढ़े ... Madhya Pradesh Election: बीजेपी ने जारी की 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, केंद्रीय मंत्री समेत सांसदों का नाम शामिल

इस खबर से यह साफ जाहिर होता है कि यह विधानसभा चुनाव भाजपा हर हाल में जीतना चाहती है और यह शायद पहली बार हो रहा है जिसमें देश कई बड़े- बड़े मंत्री और सांसदों को विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतार दिया गया है.

जानिए BJP के बड़े चेहरे किस जगह से लड़ेगे चुनाव?
 

                    सीट
  •          उम्मीदवार का नाम
                    इंदौर                कैलाश विजयवर्गीय 
                   निवास           फग्गन सिंह कुलस्ते
                   दिमनी              नरेन्द्र सिंह तोमर 
                नरसिंहपुर                  प्रह्लाद पटेल
                  सतना                गणेश सिंह
            जबलपुर पश्चिम              राकेश सिंह 
                  सीधी                 रीति पाठक

 

बता दें कि पिछले चुनावी सत्र (2018) के दौरान मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने चुनाव जीत लिया था फिर आपसी फूट हो जाने के कारण 2.5 सालों बाद भाजपा की सरकार बन गई थी. इन सब को मद्देनजर रखते हुए भाजपा ने बड़े चेहरें को विधानसभा की सीट में उतार दिया है. अब देखना यह होगा कि क्या ये बड़े चेहरे कांग्रेस को उनके गढ़ के खदेड़ने का काम करेंगी?

खबरें और भी हैं....  MP Election 2023: कांग्रेसियों का ठेका अर्बन नक्सलियों के पास है...' भोपाल में विपक्षी पार्टियों पर जमकर बरसे पीएम मोदी

दरअसल मध्यप्रदेश में जहां कांग्रेस का गढ़ है वहां पर भाजपा ने अपने बड़े चेहरे को उतार दिया है इस बीच भाजपा को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं. इस सूची से साफ स्पष्ट हो जाता है कि इस चुनाव को भाजपा किसी भी कीमत पर जीतना चाहती है. अब देखते हैं कि मध्य प्रदेश की जनता किसको चुनेगी, यह चुनाव बहुत ही रोमांचक देखा जा रहा है. 

calender
25 September 2023, 10:36 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो