AIIMS भोपाल में ट्विशा शर्मा का हुआ दूसरा पोस्टमार्टम, आज शाम होगा अंतिम संस्कार

तका के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने बताया कि रविवार शाम पांच बजे भदभदा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिल्ली एम्स के विशेषज्ञों की टीम ने पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया। परिवार को उम्मीद है कि दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की गुत्थी सुलझेगी।

Sachin Hari Legha

भोपाल: नोएडा से शादी के बाद भोपाल आई 31 साल की मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला उलझता जा रहा है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद रविवार, 24 मई 2026 को भोपाल एम्स में कड़ी सुरक्षा के बीच उनका दूसरा पोस्टमार्टम किया गया। मौत की असली वजह जानने के लिए दिल्ली एम्स से चार डॉक्टरों की टीम शनिवार देर रात भोपाल पहुंची थी। पोस्टमार्टम के बाद टीम वापस लौट गई।

शाम 5 बजे भदभदा घाट पर अंतिम संस्कार   

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मृतका के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने बताया कि रविवार शाम पांच बजे भदभदा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिल्ली एम्स के विशेषज्ञों की टीम ने पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया। परिवार को उम्मीद है कि दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की गुत्थी सुलझेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान   

इस केस ने राष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने खुद इस मामले पर संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जोयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की विशेष बेंच सोमवार 25 मई को सुनवाई करेगी।

शीर्ष अदालत ने इसे युवती की ससुराल में अप्राकृतिक मौत से जुड़े कथित संस्थागत पूर्वाग्रह और प्रक्रियात्मक खामियों का मामला बताया है। इस टिप्पणी के बाद शुरुआती पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।

ससुराल में फंदे पर लटकी मिली थी ट्विशा  

दिसंबर में शादी के बाद ट्विशा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में फंदे से लटकी मिली थीं। परिजनों ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था। इसके बाद पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ केस दर्ज हुआ।

करीब 10 दिन फरार रहने के बाद समर्थ सिंह ने शुक्रवार को जबलपुर कोर्ट में सरेंडर किया। पुलिस उसे भोपाल लाई और स्थानीय कोर्ट ने सात दिन की रिमांड पर भेज दिया। सास गिरिबाला सिंह को कई बार नोटिस देने के बाद भी वह पूछताछ के लिए पेश नहीं हुई हैं।

सीबीआई जांच की मांग तेज   

मेजर हर्षित शर्मा ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच जल्द शुरू करने की मांग की है। राज्य सरकार पहले ही सीबीआई जांच की सिफारिश कर चुकी है। अब सबकी नजरें दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं। परिवार और लोगों को इंसाफ का इंतजार है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो