महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 93.83 फीसदी परीक्षार्थी पास

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं कक्षा या SSC के परिणाम घोषित किए गए है। जिसमें 93.83 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

हाइलाइट

  • महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 93.83 फीसदी परीक्षार्थी पास

Maharashtra SSC Result 2023: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को 10वीं कक्षा या SSC के परिणाम घोषित किए गए है। जिसमें 93.83 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। बोर्ड के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में करीब 3 प्रतिशत कम है।

रिजल्‍ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org और msbshse.co.in पर विजिट कर भी चेक कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षाएं इस वर्ष 02 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित की गई थीं।

इस साल, कुल 15,29,096 छात्र महाराष्ट्र SSC परीक्षा के लिए उपस्थित हुए और उनमें से 14,34,893 या 93.83 प्रतिशत ने इसे पास किया है। संभागवार परिणाम के लिहाज से कोंकण का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे अच्छा 98.11 प्रतिशत रहा है।

कुल 10,000 स्कूलों ने 100 फीसदी रिजल्ट हासिल किया है, यानी इन स्कूलों का एक भी छात्र फेल नहीं हुआ है। एक फिर से लड़कियों ने लड़को को पीछे छोड़ दिया है। यानी लड़कियां (95.87% पास) लड़कों (92.06% पास) है।

calender
02 June 2023, 02:17 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो