रोटी पर थूक लगाकर सेंकता दिखा मुस्लिम युवक, मुंबई में दर्ज हुआ केस

मुंबई के गोरेगांव इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां होटल पर आरोप है कि काम करने वाला कारीगर तंदूर में रोटी लगाने से पहले हर रोटी पर थूक रहा था.

calender

मुंबई: मुंबई के गोरेगांव इलाके से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान और नाराज कर दिया है. बता दें, एक होटल में रोटी बनाते समय कारीगर द्वारा उस पर थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. वीडियो सामने आते ही स्थानीय लोगों में गुस्सा फैल गया और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए होटल मालिक  फैयाज शेख और रोटी बनाने वाले कर्मचारी कौशार शेख के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. 

होटल में हुई घिनौनी हरकत 

बता दें, यह मामला गोरेगांव के संतोष नगर स्थित फिश कोलीवाड़ा होटल का बताया जा रहा है, जहां होटल पर आरोप है कि काम करने वाला कारीगर तंदूर में रोटी लगाने से पहले हर रोटी पर थूक रहा था. इस दौरान किसी ग्राहक ने उसकी इस हरकत को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया.

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि रोटी तैयार करने के दौरान कारीगर उसे तंदूर में डालने से पहले बार-बार थूक लगा रहा है. इस घटना ने लोगों के बीच खाने की साफ-सफाई और होटल की व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

मोबाइल में कैद पूरा मामला

शिकायतकर्ता दीपक दत्ताराम पवार ने पुलिस को बताया कि 23 मई 2026 की रात वह खाना खाने के लिए घर से बाहर निकले थे. शुरुआत में वह एक दूसरे होटल में गए लेकिन वहां ज्यादा भीड़ होने की वजह से वह पास के फिश कोलीवाड़ा होटल पहुंच गए. दीपक के मुताबिक, होटल में खड़े-खड़े उन्होंने देखा कि रोटी बनाने वाला व्यक्ति बेहद आपत्तिजनक तरीके से रोटी पर थूक रहा है. 

पहले तो उन्हें अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ लेकिन जब उसने यह हरकत लगातार दोहराई तो उन्होंने मोबाइल निकालकर वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. इसके बाद उन्होंने यह वीडियो आसपास के कुछ लोगों को दिखाया, जिसके बाद वीडियो देखते ही लोग भड़क गए और मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचाई गई.

पुलिस की हिरासत में आरोपी 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कारीगर कौशार शेख को हिरासत में ले लिया। वहीं जांच के दौरान होटल मालिक फैयाज शेख की भूमिका भी सामने आने पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों के तहत भी कार्रवाई की जाएगी. वहीं स्थानीय लोगों ने होटल के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और होटल के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है. First Updated : Thursday, 28 May 2026

Topics :