फिरोजपुर में दर्दनाक हादसा, पिकअप और कैंटर में भीषण टक्कर, 9 की मौत, 15 घायल

फिरोजपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रणधीर कुमार ने कहा, "फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर एक ट्रक और महिंद्रा पिकअप के बीच हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए," पुलिस और सड़क सुरक्षा बल (आरएसएफ) ने कहा कि "अस्पतालों में भेज दिया गया है।

Lalit Sharma
Edited By: Lalit Sharma

Accident: पंजाब के फिरोजपुर में शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे ब्लैरो पिकअप और कैंटर में भिंड़त हो गई। हादसा इतना भयानक था कि नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 15 घायल हो गए। हादसे के समय पिकअप में 25 से ज्यादा लोग सवार थे। घायलों को पुलिस ने राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ  जिला प्रशासन ने घायलों को इलाज के पूरा खर्चा उठाने की घोषणा की है। 

मृतकों की पहचान 

मृतकों की पहचान गुरु हर सहाय निवासी गोबिंदा विक्की, पुत्र बिबा राम; रवि, पुत्र बल्लू राम; सुखविंदर, 32, पुत्र महिंदर सिंह, गांव ममदोट निवासी; जसवंत, 30, पुत्र गुरमीत सिंह, निवासी सरूप सिंह वाला; ऐसा हुआ है बग्गा, 45, पुत्र बलदेव सिंह, निवासी झंडू वाला; चांद सिंह, 28, पुत्र वैसाख, निवासी गुरु हरसहाय मंडी; और मलकीत, बूटा सिंह का पुत्र, लालचियां का निवासी के रुप में हुई है। 

घायलों को किया अलग अलग अस्पतालों में रैफर 

फिरोजपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से 10 को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है। राहत कार्यों के लिए पांच एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। फिरोजपुर की उपायुक्त दीपशिखा शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन घायलों के इलाज का खर्च वहन करेगा।

 
सीएम ने किया ट्वीट

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हादसे पर चिंता जाहिर करते हुए एक्स पर लिखा कि फिरोजपुर में हुआ सड़क हादसा बहुत दी दुखदाई हादसा है। वह परमात्म से कामना करते है कि मरने वालों की आत्माओं को शांति मिले और घायलों के जल्द सेहत मंद होने की अरदास करते है। पंजाब सरकार इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ साथ है। उन्होंने कहा कि हादसे के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को परिवारों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की राशि दी जाएगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो