Manipur Violence : मणिपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, उग्रवादियों के 12 बंकर किए गए नष्ट

Manipur Violence : मणिपुर के हिंसा प्रभावित जिलों में पिछले 24 घंटे के अंदर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर बनाए गए उग्रवादियों के 12 बंकरों को नष्ट कर दिया है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Manipur Violence : देश के मणिपुर राज्य में पिछले महीने हिंसा हो रही है। राज्य में उग्रवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों के द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस बीच हिंसा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल पुलिस ने रविवार को जानकारी दी कि प्रदेश के हिंसा प्रभावित जिलों में पिछले 24 घंटे के अंदर पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर बनाए गए उग्रवादियों के 12 बंकरों को नष्ट कर दिया है।

इन जिलों में की कार्रवाई

मणिपुर पुलिस ने अपने बयान में बताया कि राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों ने तमेंगलोंग, बिष्णुपुर, कांगपोकपी, इंफाल पूर्व, काकचिंग और चुराचांदपुर जिलों में सर्च ऑपरेशन चलाया और पहाड़ी व घाटी दोनों में 12 बंकरों को नष्ट किया है। पुलिस ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान तीव 51 मिमी मोर्टार गोले और तीन 84 मिमी के मोर्टार गोले साहुमफाई गांव में धान के खेत से मिले हैं। वहीं एक आईईडी कांगवई और एस कोटलियान गांवों के बीच एक धान के खेत में पाया। पुलिस ने मोर्टार गोले और आईईडी को नष्ट कर दिया है।

135 लोग गिरफ्तार

मणिपुर पुलिस ने जानकारी दी कि प्रदेश में स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन कुथ जगहों पर नियंत्रण में है, कुछ छिटपुट घटनाएं हुई है लेकिन राज्य के ज्यादातर जिलों में स्थिति सामान्य है। वहीं घरों में चोरी, आगजनी और कर्फ्यू उल्लंघन के जैसे मामलों में 135 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सर्च ऑपरेशन में अबतक कुल 1100 हथियार, 13702 गोला-बारूद और दूसरे प्रकार के 250 बम बरामद हुए हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में फ्लैग मार्च, घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे राज्य में स्थिति को सामान्य करने में सरकार की हर संभव मदद करें।

calender
26 June 2023, 10:57 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो