Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 9 लोगों की मौत, 10 घायल

Manipur Violence: मणिपुर के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में काफी समय से शांति व्यवस्था बनाने की कोशिशें की जा रही है। पिछले कुछ दिनों माहौल शांत रहने के बाद फिर से हिंसा की घटना सामने आई है।

Lalit Hudda
Edited By: Lalit Hudda

Manipur Violence: मणिपुर के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय से शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिशें की जा रही हैं, बावजूद इसके राज्य में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मणिपुर में एक बार फिर शांति बहाल करने की कोशिश को झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक, पूर्वी इंफाल के खमेनलोक इलाके में हुई ताजा हिंसा में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उग्रवादियों की ओर से 13 जून यानी मंगलवार को अचानक से गोलीबारी की गई थी। गोलीबारी की इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए हैं। इस दौरान कुछ अराजक तत्वों ने खमेनलोक गांव के कई घरों में आगजनी भी की।  बताया जा रहा है कि तामेंगलोंग जिले के गोबाजंग में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

ईस्ट इंफाल के एसपी शिवकांत सिंह ने बुधवार को बताया कि पूर्वी इंफाल के खमेनलोक इलाके में हुई ताजा हिंसा में नौ लोगों की मृत्यु हुई है और 10 लोग घायल हैं। पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया चल रही है। मी​डिया रिपोर्ट् के मुताबिक, मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि ताजा हिंसा में मरने वाले लोगों के शरीर पर गोलियों और चोट के निशान मिले हैं। 

मैतेई और कुकी समुदाय में हुई थी झड़प 

मणिपुर में पिछले करीब एक महीने से शांति व्यवस्था कायम करने की कोशिशें की जा रही हैं। राज्य सरकार, विपक्षी नेताओं के अलावा कई स्थानीय संगठन लगातार शांति बहाली की कोशिश कर रहे हैं। मंगलवार को हिंसा की घटना से शांति के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, कर्फ्यू में ढील देने के एक दिन बाद ये हिंसा हुई है। बता दें कि मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर हिंसा भड़क उठी थी। मणिपुर हिंसा में अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग घायल हुए है। 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag