World Blood Donor Day 2023: आज है विश्व रक्तदाता दिवस, जानिए इस वर्ष की थीम, इतिहास और महत्व के बारे में

World Blood Donor Day 2023: आज विश्व रक्तदाता दिवस है इस दिन लोगों को रक्तदान केन्र के लिए प्रेरित किया जाता है, आइये जानते हैं इसके बारे में कुछ खास बातें -

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • यह दिन वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टीनर को समर्पित है।

World Blood Donor Day 2023: हर साल 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस यानी (World Blood Donor Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का मुख्य उद्देश्य रक्तदाता का आभार व्यक्त करने के लिए होता है और साथ ही साथ लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करने और उन्हें इसके लिए बढ़ावा देने के लिए भी मनाया जाता है। रक्तदान करना एक दर्द रहित क्रिया है, जिससे आप किसी जरूरतमंद की जान बचाने में सहायता करते हैं। 

ऐसे हुई रक्तदाता दिवस की शुरुआत 

आपको बता दें, कि इस दिन की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन ने साल 2004 में की थी। जिसके बाद से ही प्रतिवर्ष हर 14 जून को यह दिन मनाया जाता है। 

इस वर्ष की थीम 

 जानकारी के लिए बता दें कि हर वर्ष इस दिन के उपलक्ष्य पर विश्व रक्तदाता दिवस की एक थीम चुनी जाती है। वहीं इस साल  विश्व रक्तदाता दिवस 2023 (World Blood Donor Day 2023) की थीम है - रक्त दो, प्लाज्मा दो, जीवन साझा करो, अक्सर साझा करो (Give blood, give plasma, share life, share often ) . 

इतिहास 

हर साल 14 जून को ही विश्व रक्तदाता दिवस (World Blood Donor Day) क्यों मनाया जाता है? यह सवाल हर किसी के मन में जरूर आ रहा होगा। आपको बता दें कि रक्तदाता दिवस मनाने की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने साल 2004 में की थी। तभी से यह दिन मनाया जाता है। यह दिन वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टीनर को समर्पित है। जिनका जन्मदिन 14 जून को आता है। कार्ल लैंडस्टीनर ने ब्लड ग्रुप सिस्टम की खोज की थी जिसके लिए उन्हें साल 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।  

विश्व रक्तदाता दिवस का महत्व 

हर व्यक्ति के लिए रक्तदान करना जरूरी है। यह न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है बल्कि इससे आप दूसरों के जीवन को भी बचाने में सहयोग देते हैं। ऐसी कई परिस्थितियां आ जाती है जिसमें मरीज़ को खून की आवश्यकता हो जाती है जैसे रोगी की सर्जरी के दौरान, कैँसर उपचार, क्रॉनिक बीमारियां आदि। 

calender
14 June 2023, 10:36 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो