Monsoon: मानसून आने से पहले मुंबई मेट्रो ने की यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा की तैयारी

Monsoon In Kerala : मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के भीतर केरल में मानसून आ सकती है। मानसून आते ही पूरे देश में बारिश शुरु होने लगेगी। ऐसे में मुंबई मेट्रो ने भी यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरी तैयारी पहले से ही शुरू कर दी है।

Deeksha Parmar
Deeksha Parmar

Monsoon: देश में मानसून कभी भी दस्तक दे सकती है। मानसून की बारिश लोगों को गर्मी से राहत दिलाती है तो वही कई बार ज्यादा बारिश आने से लोगों की परेशानिया भी बढ़ जाती है। मुंबई में हर साल सबसे ज्यादा बारिश होती है जिसके कारण पूरा मुंबई जलमग्न हो जाती है। हर जगह बारिश का पानी जमा होने से लोगों को बहुत से परेशानियां झेलनी पड़ती है। हालांकि लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर साल मानसून आने से पहले काफी सारी तैयारियां की जाती है।

इस साल मानसून आने से पहले एमआरडीए, बीएमसी और रेलवे ने भी तैयारी शुरू कर ली है। इस बार मानसून की बारिश से मुंबई मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों को किसी भी तरह की मुसीबतों का सामना नहीं करना पड़ा इसके लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। मुंबई मेट्रो ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए चारकोप डिपो मानसून कंट्रोल रूम बनाया है। यह कंट्रोल रूम में अत्याधुनिक तकनीक और उच्च प्रशिक्षित की टीम हमेशा मौजूद रहेगी और खराब मौसम की स्थिति की वजह से होने वाली किसी भी परेशानी को कम करने के लिए सेवा प्रदान करेगी।

संचार सुविधा के लिए इन नंबरों पर कर सकेंगे संपर्क-

यात्री संचार सुविधा के लिए 1800 889 0505 या 1800 889 0808 नंबरों पर कॉल करके अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।

इमरजेंसी प्रतिक्रिया के लिए हॉटलाइन नंबर-

मॉनसून कंट्रोल रूम के साथ-साथ संचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हॉटलाइन नंबर स्थापित किया गया है। विंड वेलोसिटी एनीमोमीटर और सीसीटीवी कैमरे- 10 मेट्रो के स्टेशनों पर 5 लाइनों यानी 2 ए और 7 ए में वेग एनीमोमीटर लगाया जा रहा है जो हवा की गति को सटीक रूप से मापने का कार्य करता है। एनीमोमीटर वायु की गति को बारीकी से मापता है साथ ही ट्रेन के संचालन को सुरक्षित करने में मदद करता है।

calender
08 June 2023, 10:09 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो