Monsoon Update : देश के 25 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक बरसेंगे बादल

Weather Update : आईएमडी ने बताया कि आने वाले 5 दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं देश के 25 राज्यों में दो दिनों तक भारी बारिश हो सकती है।

Nisha Srivastava

Weather Update : देशभर में मानसून का आगमन हो गया है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पहाड़ों से मैदान तक बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं कई राज्यों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। असम में बरसात लोगों के लिए आफत बनी हुई है। वहां पर बाढ़ का कहर जारी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई राज्यों में येलो और रेड अलर्ट जारी किया है।

5 दिन भारी बारिश के आसार

आईएमडी ने बताया कि आने वाले 5 दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं देश के 25 राज्यों में दो दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में लोगों को सावधानी रहने को कहा गया है। आईएमडी के मुताबिक देश के 80 फीसदी हिस्से को मानसून ने कवर कर लिया है। हालांकि उत्तर भारत के कुछ राज्यों सहित राजस्थान, गुजरात पंजाब के कुछ इलाके बचे हैं, जहां अभी मानसून ने दस्तक नहीं दी है। अनुमान है कि अगले दो दिनों में इन इलाकों में मानसून पहुंच सकता है।

दिल्ली में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में मंगलवार 27 जून को बिजली कड़कने के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। राजधानी में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं आईएम़डी ने 2 जुलाई तक दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है।

इन राज्यों में होगी बारिश

27 जून को उत्तराखंड कते कुछ इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, केरल और माहे में बहुत ही भारी बारिश हो सकती है। साथ ही देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag