मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ के सिविल अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई.

नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया. उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई. बताया जा रहा है कि उन्होंने लखनऊ के सिविल अस्पताल में अंतिम सांस ली.
प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे. वह बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति भी थे. परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक निधन के समय परिवार के कई सदस्य अस्पताल में मौजूद थे. उनके जाने की खबर से समर्थकों और शुभचिंतकों में गहरा दुख है.
खबर अपडेट हो रही है...


