देश में मौसम का नया रुख: 11 राज्यों में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में कोहरा

उत्तर भारत में सर्दी अब पीछे हटती नजर आ रही है.दिन में धूप की चमक बढ़ने से चारों ओर सुहावनी गरमाहट फैल गई है. लेकिन मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी की है कि ई राज्यों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने वाली है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

देश के कई हिस्सों में तापमान बढ़ने की शुरुआत हुई ही थी कि मौसम एक बार फिर करवट लेता दिख रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 11 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाओं और कुछ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह बदलाव आया है, जिसका असर मैदानी इलाकों में कोहरे और ठंडक के रूप में भी दिखेगा.

अगले कुछ दिनों में मौसम में यह उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. जहां उत्तर भारत के पहाड़ों में बर्फबारी से सर्दी फिर लौटेगी, वहीं मैदानी क्षेत्रों में बारिश और कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो सकता है. आईएमडी ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

तेज हवाएं, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

ईएमडी के अनुसार मध्य प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 16-17 फरवरी को हल्की-मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी के आसार हैं. पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पहाड़ों पर बर्फ और मैदानों में बारिश ला रहा है.

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मौसम काफी सुहावना बना रहेगा. आसमान साफ रहने की उम्मीद है और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. कल अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा, जो औसत से 1 डिग्री कम था. अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है.

उत्तर प्रदेश में बारिश से तापमान में गिरावट

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता दिख रहा है. कई जिलों में 17-18 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इससे तापमान में अचानक गिरावट आएगी और सर्दी का एहसास फिर से बढ़ सकता है.

बिहार में कोहरा, राजस्थान में शुष्क मौसम

हार में अगले तीन दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन पटना सहित कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं. सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गया, जहानाबाद, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, किशनगंज, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी जैसे जिलों में घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है.
राजस्थान में अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार अगले 2-3 दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी. कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से 17-18 फरवरी को कुछ स्थानों पर तेज हवाएं और हल्की बारिश संभव है.


महाराष्ट्र-कर्नाटक में तापमान बढ़ने की उम्मीद

हाराष्ट्र और कर्नाटक समेत कई अन्य राज्यों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. हालांकि कुछ इलाकों में बादल छाए रहने से गर्मी का एहसास कम होगा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag