NSSO Survey : देश में जनवरी-मार्च 2023 के दैरान 6.8 फीसदी घटी बेरोजगारी

29 मई को नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस ने एक नई रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में बताया गया कि शहरी इलाकों में 15 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के व्यक्तियों की बेरोजगारी दर जनवरी-मार्च 2023 में घटकर 6.8 प्रतिशत हो गई है।

Nisha Srivastava

Employment Data : दुनियाभर में बड़ी-बड़ी टेक और ई-कॉमर्स कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। पिछले साल से यह सिलसिला जारी है। इस बीच भारत में रोजगारी को लेकर एक अच्छी खबर आई है। देश में बेरोजगारी दर में गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल 29 मई को नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस ने एक नई रिपोर्ट जारी की।

इसके अनुसार देश के शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर में पिछले साल की तुलना में कमी आई है। रिपोर्ट में बताया गया कि शहरी इलाकों में 15 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के व्यक्तियों की बेरोजगारी दर जनवरी-मार्च 2023 में घटकर 6.8 प्रतिशत हो गई है। जोकि पिछले साल 8.2 फीसदी थी।

पुरुषों का बेरोजगारी डेटा

नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस की रिपोर्ट के मुताबिक इस वर्ष की पहली तिमाही में पुरुषों की बेरोजगारी में भी कमी देखने को मिली है। जनवरी-मार्च 2022 में यह आंकड़े 7.7 फीसदी दर्ज किए गए थे। लेकिन साल 2023 की पहली तिमाही में यह घटकर 6 प्रतिशत हो गया है। बता दें यह अक्टूबर-दिसंबर 2022 में 6.5 प्रतिशत और जुलाई-सितंबर 2022 में 6.6 फीसदी था।

महिलाओं का बेरोजगारी डेटा

NSSO ने महिलाओं के बेरोजगारी को लेकर भी आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार साल 2023 की पहली तिमाही में शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की बेरोजगारी दर में भी गिरावट आई है। इस वर्ष कम होकर आंकड़ा घटकर 9.2 हो गया। यह 2022 की पहली तिमाही जहां महिलाओं का आंकड़ा 10.1 प्रतिशत था।

आपको बता दें यह 2022 के अक्टूबर-दिसंबर में आंकड़ा 9.6 फीसदी और जुलाई-सितंबर 2022 में 9.4 फीसदी था। वहीं अप्रैल-जून 2022 में महिलाओं की बेरोजगारी दर 9.5 फीसदी थी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag