Odisha Train Accident: मृतकों की संख्या बढ़कर 288 हुई, 83 शवों की पहचान होना बाकी

ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि अभी तक कुल 288 लोगों की मृत्यु हो गई है। 95 शवों का जिला स्तर पर हस्तांतरण किया गया था।

Saurabh Dwivedi

हाइलाइट

  • Odisha Train Accident: मृतकों की संख्या बढ़कर 288 हुई, 83 शवों की पहचान होना बाकी

Odisha Train Accident: पिछले शुक्रवार को बालासोर में रेल हादसा हो 275 लोगों की मृत्यु हो गई थी। आज यानी 6 जून को मृतकों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है। हादसे में घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी भी 83 शवों की पहचान नहीं हो पाई है।

ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि अभी तक कुल 288 लोगों की मृत्यु हो गई है। 95 शवों का जिला स्तर पर हस्तांतरण किया गया था। 193 शवों को भुवनेश्वर लाया गया था, जिसमें से 110 शवों की पहचान हो गई है। कुल 288 में से 205 शवों की पहचान हो गई है। 83 शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने लोगों से आगे आने और अपने प्रियजनों के शवों की पहचान करने की अपील की है और यह सुनिश्चित करने के लिए डीएनए परीक्षण भी किया जा रहा है कि सही व्यक्ति को सही शव सौंपे जाएं।

रेलवे अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार के अधिकारियों को शवों की पहचान के लिए परिवारों तक पहुंचने का निर्देश दिया है।

कोरोमंडल एक्सप्रेस चलने को लेकर CPRO आदित्य कुमार चौधरी ने कहीं ये बात-

दक्षिण पूर्व रेलवे के CPRO आदित्य कुमार चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हादसे के बाद कल से दोबारा कोरोमंडल एक्सप्रेस शालीमार स्टेशन से चलेगी। ट्रेन अपने पुराने समय पर ही चलेगी। अप (भुवनेश्वर) लाइन पर अभी तक 40 ट्रेनें चली हैं, जिसमें 24 मालगाड़ी है। डाउन (हावड़ा की तरफ) लाइन में कुल 49 ट्रेंने चली हैं जिसमें से 26 मालगाड़ी है। अभी कुल 536 लोगों को मुआवजा दिया जा चुका है। 
 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag