‘किसी को बख्शा नहीं जाएगा...’ PM मोदी बंगाल में ललकार, TMC गुंडों को दी आखरी चेतावनी

मोदी ने कहा, “4 मई के बाद किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। बिष्णुपुर का माफिया हो या TMC का सिन्डिकेट, अब बर्दाश्त की सीमा पार हो चुकी है।”

Sachin Hari Legha

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनावी रणनीति को तेज करते हुए रविवार को तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। बिष्णुपुर में आयोजित भाजपा रैली में उन्होंने भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी और सिन्डिकेट राज को लेकर तीखे शब्दों में निशाना साधा। साथ ही राज्य की महिलाओं को आकर्षित करने के लिए कई महत्वाकांक्षी कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान भी किया।

पीएम मोदी की TMC गुंडों को आखरी चेतावनी 

TMC के गुंडों और सिन्डिकेट को आखिरी मौकारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों, सिन्डिकेट वाले तत्वों और भ्रष्टाचारियों को अब एक आखिरी मौका दिया जा रहा है। उन्होंने 29 अप्रैल तक अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में सरेंडर करने की चेतावनी दी। मोदी ने कहा, “4 मई के बाद किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। बिष्णुपुर का माफिया हो या TMC का सिन्डिकेट, अब बर्दाश्त की सीमा पार हो चुकी है।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि TMC की सरकार में राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है, जिसकी वजह से विकास रुका हुआ है और आम जनता परेशान है। मोदी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होने वाले हैं तथा मतगणना 4 मई को होगी।

महिलाओं की सुरक्षा और समृद्धि पर BJP का फोकस 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस रैली में खासतौर पर महिलाओं को लक्षित किया। उन्होंने वादा किया कि अगर बंगाल में भाजपा की सरकार बनी तो महिलाओं को ‘मातृ शक्ति भरोसा कार्ड’ के जरिए सालाना 36,000 रुपये और मुफ्त राशन मिलेगा। मोदी ने कहा कि पड़ोसी राज्यों असम, त्रिपुरा, ओडिशा और बिहार में भाजपा सरकारों के दौरान महिलाओं को जो सुविधाएं मिल रही हैं, वही बंगाल की महिलाओं को भी मिलनी चाहिए।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “TMC की भ्रष्ट व्यवस्था में महिलाओं का राशन चोरी हो जाता है, लेकिन भाजपा सरकार में ऐसा नहीं होगा।” इसके अलावा ‘पीएम आवास योजना’ के तहत महिलाओं को पक्का घर बनाने के लिए 1.5 लाख रुपये तक की मदद देने का भी ऐलान किया गया।

TMC की चुनौती और लक्ष्मी भंडार योजना 

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के लिए महिलाएं हमेशा से महत्वपूर्ण वोट बैंक रही हैं। TMC ने भी जवाबी कदम उठाते हुए ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना शुरू की है, जिसमें सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये और SC/ST वर्ग की महिलाओं को 1,700 रुपये दिए जा रहे हैं। साथ ही बेरोजगार युवाओं को भी 1,500 रुपये मासिक सहायता देने का वादा किया गया है।

भाजपा पिछले चुनाव में 77 सीटें जीत चुकी है और इस बार पूर्ण बहुमत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। वहीं ममता बनर्जी लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की कोशिश में जुटी हुई हैं।

चुनावी माहौल गरमइस रैली के जरिए पीएम मोदी ने साफ संकेत दिया है कि भाजपा बंगाल में बदलाव लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। भ्रष्टाचार पर सख्ती और महिलाओं के कल्याण को लेकर दिए गए वादों से चुनावी लड़ाई और भी रोचक हो गई है। अब देखना यह होगा कि 4 मई को मतगणना के बाद बंगाल की जनता किसके पक्ष में फैसला सुनाती है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो