PM मोदी ने नेतृत्व ने भारत को एक नई दिशा और एक नई ताकत मिली है: जेपी नड्डा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ओडिशा के कालाहांडी में सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। आजादी के अमृतकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक लक्ष्य तय किया है कि अब हम विकासशील देश नहीं कहलाएंगे... आने वाले समय में हम 'विकसित राष्ट्र' कहलाएंगे और 'विकसित राष्ट्र' को आगे ले जाएंगे।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने संबलपुर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ओडिशा के कालाहांडी में सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, " आजादी के अमृतकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक लक्ष्य तय किया है कि अब हम विकासशील देश नहीं कहलाएंगे... आने वाले समय में हम 'विकसित राष्ट्र' कहलाएंगे और 'विकसित राष्ट्र' को आगे ले जाएंगे। आज से दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका की धरती पर गए। दुनिया के जाने-माने आर्थिक जगत से संबंधित नेताओं से मुलाकात की और आज दुनिया मानती है कि मोदी  के नेतृत्व ने भारत को एक नई दिशा दी है, एक नई ताकत दी है।

ओडिशा के कालाहांडी में जेपी नड्डा ने कहा, "देश के अमृत काल में पीएम मोदी ने तय किया है कि भारत अब विकासशील नहीं, बल्कि विकसित राष्ट्र कहलाएगा... और हम भारत को नई और नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे! 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना को अपनाते हुए, हम भारत को वैश्विक स्तर पर और चमकाने के लिए दिन-रात प्रयास करेंगे। जब दुनिया में मोदी की प्रशंसा होती है, तो यहां कांग्रेसी नेताओं के पेट में मरोड़ मचती है। उनको पसंद नहीं आता कि दुनिया में मोदी की प्रशंसा हो रही है, देश की प्रशंसा हो रही है"।

सांप, बिच्छू, नीच, अनपढ़ कहते है कांग्रेसी लेकिन दुनिया भर में मोदी हो रही तारीफ: नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा,  "ये कांग्रेसी, मोदी के लिए सांप, बिच्छू, नीच, अनपढ़, चाय वाला जैसे शब्दों का प्रयोग करते हैं। लेकिन इन कांग्रेसियों को मालूम नहीं है कि तुम्हारे बोलने से कुछ नहीं होता, देश की 140 करोड़ जनता पीएम मोदी के साथ है। आज मुझे बड़ा आश्चर्य हुआ... ये विपक्षी बिहार में गलबहियां कर रहे हैं, लेकिन ये भूल गए कि लालू प्रसाद यादव को राहुल गांधी की दादी ने 22 महीने के लिए जेल में डाला था। नीतीश कुमार 20 महीने के लिए जेल की सलाखों के पीछे थे। उन्होंने आगे कहा, बेचारी कांग्रेस को यह एहसास नहीं है कि यह सब उनकी मदद नहीं करेगा क्योंकि मोदी जी के साथ देश की 140 करोड़ जनता का प्यार और विश्वास है! कांग्रेस चाहे कुछ भी बोले, मोदी जी जनता की सेवा करते रहेंगे, दुनिया भर में अपना जलवा बिखेरते रहेंगे!

पीएम मोदी दुनिया भर के बने लोकप्रिय नेता: जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा, "आज पटना की धरती पर जब मैं राहुल गांधी का स्वागत करते हुए इनकी तस्वीरें देखता हूं तो लगता कि राजनीति में क्या से क्या हो गया। मोदी  को दुनिया भर के नेताओं द्वारा अत्यधिक प्रशंसा और प्यार किया जाता है। कोई उन्हें हीरो कहता है, कोई उन्हें बॉस कहता है, कोई उन्हें सुधारक कहता है, कोई उन्हें महान देशभक्त कहता है! लेकिन दुर्भाग्य है कि यह सब कांग्रेस को 'हजाम' नहीं हो रहा है।"

जेपी नड्डा ने काग्रेसियों पर जमकर बोला हमला

जेपी नड्डा कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए बोले, "मैं कांग्रेसियों को कहूंगा कि आओ मेरे साथ चर्चा करो, आंकड़ों के साथ चर्चा करो। आज अमेरिका कह रहा है कि 10 लाख लोगों को रोजगार देने का काम भारत कर रहा है। ये अनपढ़ कांग्रेसी नहीं जानते कि जब इकोनॉमी बढ़ती है तो Employment भी बढ़ता है और रोजगार के साधन भी बनते हैं। मुझे आश्चर्य है कि ओडिशा को कौन चला रहा है! क्या ये अधिकारी या नेता हैं जो इस राज्य को चला रहे हैं? मैं उत्तर जानना चाहता हूँ! किसी ने मुझसे कहा कि वास्तव में अधिकारी ही राज्य चला रहे हैं। वे इस पर शासन कर रहे हैं. नवीन पटनायक ने पूरा प्रशासन अधिकारियों को आउटसोर्स कर दिया है।

calender
23 June 2023, 02:04 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो