गुवाहाटी में बिहू समारोह में बोले PM मोदी- यह अद्भुत है, अभूतपूर्व है... ये असम है

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दौरे पर है। इस दौरान वे आज कई परियोजनाओं के शिलान्यास किया है। बात करें असम की राजधानी गुहावटी में उन्होंने रोड शो किया। रोड शो के दौरान गुवाहाटी के लोगों में गजब का उत्साह दिखा।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के दौरे पर है। इस दौरान वे आज कई परियोजनाओं के शिलान्यास किया है। बात करें असम की राजधानी गुहावटी में उन्होंने रोड शो किया। रोड शो के दौरान गुवाहाटी के लोगों में गजब का उत्साह दिखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी के सरूसजाई स्टेडियम में मेगा बिहू कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी हैं।

गुवाहाटी में मेगा बिहू कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'आज का यह दृश्य.. टीवी पर देखने वाला हो या यहां कार्यक्रम में मौजूद हो, जीवन में कभी भूल नहीं सकता है। यह अद्भुत है, अभूतपूर्व है... ये असम है। मुझे याद है कि विधानसभा चुनाव के दौरान जब मैं यहां आया था तो मैंने कहा था कि वह दिन दूर नहीं जब लोग 'ए फॉर असम' कहेंगे। आज, असम वास्तव में A1 राज्य बन रहा है।

। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी के सरूसजाई स्टेडियम में मेगा बिहू कार्यक्रम में शामिल हुए।
 PM मोदी गुवाहाटी के सरूसजाई स्टेडियम में मेगा बिहू कार्यक्रम में शामिल हुए- BJP- Twitter (फोटो)

 

पूर्वोत्तर को एम्स और 3 नए मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'आज असम सही मायने में A one State बनता जा रहा है। आज असम और पूर्वोत्तर को एम्स और तीन नए मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली है। बिहू को केवल शाब्दिक अर्थों में नहीं समझा जा सकता है। बल्कि इसे समझने के लिए भावनाओं और भावनाओं की जरूरत होती है। आज भारत आजाद है और विकसित भारत बनाना हमारा सबसे बड़ा सपना है। हमें देश के लिए जीने का सौभाग्य मिला है।


गुवाहाटी में मेगा बिहू कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'भारत की विशेषता यही है कि हमारी संस्कृति, हमारी परंपराएं हजारों-हजार वर्षों से हर भारतवासी को जोड़ती आई हैं। हमने मिलकर, गुलामी के लंबे कालखंड के हर हमले का सामना किया। हमने मिलकर, अपनी संस्कृति और सभ्यता पर कड़े से कड़े प्रहार झेले। पीएम मोदी ने आगे कहा कि सत्ताएं बदली, शासक आए-गए, लेकिन भारत अटल रहा। हम भारतीयों का मन अपनी मिट्टी से बना है, अपनी संस्कृति से बना है। यही आज विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'बहुत सारे लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं कैसे बड़े लक्ष्य निर्धारित करता हूं, और क्या मैं एक विकसित भारत के निर्माण पर भरोसा करता हूं। जवाब बहुत सरल है। मुझे तुम पर विश्वास है। मुझे देश के युवाओं पर विश्वास है। आज भारत आजाद है और आज विकसित भारत का निर्माण हम सभी का सबसे बड़ा सपना है। हमें देश के लिए जीने का सौभाग्य मिला है। मेरे भारत के युवाओं, आपमें विश्व विजय करने का सामर्थ्य है। आप आगे बढ़िए... तेज गति से विकास की बागडोर संभालिए...विकसित भारत के द्वार खोलिए।'

calender
14 April 2023, 06:48 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो