भगवंत मान ने आज जालंधर में 30 करोड़ की 48 परियोजनाओं का मार्ग प्रशस्त किया: राघव चड्ढा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर दौरे पर हैं तथा इस दौरान उन्होंने जालंधर शहर में 30 करोड़ रुपए की लागत के साथ शुरू होने वाले विकास कार्यों का उदघाटन किया।

Saurabh Dwivedi

हाइलाइट

  • 'आप' सरकार के नेतृत्व में पंजाब के दोआबा में विकास फल-फूल रहा है: राघव चड्ढा

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) आज जालंधर दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने जालंधर शहर में 30 करोड़ रुपए की लागत के साथ शुरू होने वाले विकास कार्यों का उदघाटन किया। इस बीच उन्होंने लोगों संबोधित करते कहा कि पंजाब सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है, अगर नीयत साफ हो तो भगवान भी साथ देता है। उन्होंने कहा कि दोआबा में पहली बार नहरी पानी आ रहा है, जिससे कि किसानों को खेतों में आसानी से पानी उपलब्ध होगा। 

इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghad Chaddha) ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, दोआबा क्षेत्र को पिछली सरकारों द्वारा काफी हद तक नजरअंदाज किया गया था, खासकर जब विकास परियोजनाओं का आवंटन किया गया था और अब आप सरकार के नेतृत्व में पंजाब के दोआबा में विकास फल-फूल रहा है। 

उन्होंने आगे ट्वीट में ये भी बताया कि पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आज जालंधर में 30 करोड़ की 48 परियोजनाओं का मार्ग प्रशस्त किया है।

.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag