Rajasthan News: महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों पर गहलोत सरकार का सख्त फैसला, नहीं मिलेगी नौकरी

Rajasthan government Decision:  राजस्थान से आ रही लगातार गैंगरेप की घटनाएं और इससे प्रदेश की हो रही बदनामी को देखते हुए, अशोक गहलोत ने तोड़ निकाला है...

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

Rajasthan government Decision:  राजस्थान से आ रही लगातार गैंगरेप की घटनाएं और इससे प्रदेश की हो रही बदनामी को देखते हुए, अशोक गहलोत ने तोड़ निकाला है, राज्य सरकार ने अब एक बड़ा फैसला लिया है, उन्होंने तय किया है कि राजस्थान में बालिकाओं एंव महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास एंव दुष्कर्म आरोपियों एवं मनचलों की सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा, 

इस फैसले के संबध में उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी है. अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि, "राज्य सरकार ने फैसला किया है कि बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास एवं दुष्कर्म के आरोपियों एवं मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा. इसके लिए मनचलों का भी पुलिस थानों में हिस्ट्रीशीटरों की तरह रिकॉर्ड रखा जाएगा एवं राज्य सरकार/ पुलिस द्वारा जारी किए जाने वाले इनके चरित्र प्रमाण पत्र पर यह अंकित किया जाएगा. ऐसे असमाजिक तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करना आवश्यक है.

NCRB की ताजा रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान रेप केस के मामले में पहले नंबर पर है, एक रिपोर्ट के अनुसार यह दावा कर रही है कि राजस्थान में रोजाना 17 महिलाओं और युवतियों के साथ रेप होता है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag