Road Accident: हिमाचल के करसोग में सड़क से 300 फीट नीचे गिरी एचआरटीसी बस, हुए 45 यात्री घायल

Road Accident: हिमाचल के करसोग में गुरुवार को करीब सुबह 10 बजे एचआरटीसी की बस सड़क से करीब 300 फीट नीचे जा गिरी।इसके साथ ही हादसे के दौरान बस में 45 लोग मौजूद थे जो की बड़ी बुरी तरह से घायल हो चुके हैं।

Shweta Bharti
Shweta Bharti

हाइलाइट

  • हिमाचल के करसोग में गुरुवार की सुबह एक सड़क हादसा हो गया जहां पर 300 फीट नीचे बस जा गिरी और सभी यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए।

Road Accident: हिमाचल के करसोग में गुरुवार की सुबह एक सड़क हादसा हो गया जहां पर 300 फीट नीचे बस जा गिरी और सभी यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए। यह घटना गुरुवार की सुबह की है जब बस यात्रियों को लेकर जा रही थी। हादसे के समय बस में चालक व परिचालक सहित करीब 45 लोग सवार थे।

सभी लोगों को इस हादसे के दौरान चोटें आई हैं। वही दूसरी ओर बस गिरते ही लोगों में हड़कंप मच गया। सड़क पर वाहनों का जाम लगना शुरु हो गया। घायल व्यक्तियों को बस से बाहर निकाला गया साथ ही सभी लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल के लिए ले जाया गया।

हादसे के दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया। पुलिस को अभी इस हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है पुलिस अपनी छानबीन में जुटी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर बस पेड़ से टकराकर रुकती नहीं तो यह हादसा का भयानक हो सकता था। जिसमें सभी लोगों की जानें भी जा सकती थी।डीएसपी गीतांजलि ने बताया है कि पुलिस घटना स्थल पर भेज दी गई है।

वहीं दूसरी ओर एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक का घेराव किया। इस दौरान लोगों ने एचआरटीसी व लोक निर्माण विभाग के खिलाफ खूब जमकर नारेबाजी की गई।लोगों का आरोप है कि सड़कों की हालत खस्ता है और खटारा बसों को भेजा जा रहा है।जिसके चलते इस तरह के हादसों का खतरा बना रहता है।

calender
01 June 2023, 03:30 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो