पंचतत्व में विलीन हुए प्रकाश सिंह बादल, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। पैतृक गांव बादल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

calender
27 April 2023, 05:42 PM IST

हाइलाइट

  • पंचतत्व में विलीन हुए प्रकाश सिंह बादल, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

Parkash Singh Badal: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। पैतृक गांव बादल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे सुखबीर बादल ने उन्हें मुखाग्नि दी। गांव के श्मशान घाट में जगम कम होने के कारण उन्हें उनके ही खेत में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बादल गांव पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री के अंतिम दर्शन किये। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा के वरिष्ठ नेता तरुण चुग, हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने भी बादल को श्रद्धांजलि दी।

पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित और आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के अलावा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा, भाजपा की पंजाब इकाई के प्रमुख अश्विनी शर्मा, कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पंजाब के पूर्व मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी दिवंगत नेता को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले सुबह बादल के पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा गया जहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए लम्बी लाइन में खड़े दिखें। बादल के बेटे सुखबीर बादल, पुत्रवधू हरसिमरत कौर बादल, उनकी दो बेटियां और एक बेटा अकाली नेता के पार्थिव शरीर के पास खड़े थे।

बता दें कि 95 साल के प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात लगभग 7:45 बजे मोहाली के अस्पताल में निधन हुआ था। उन्हें सांस की तकलीफ के बाद यहां भर्ती कराया गया था। वे पंजाब के 5 बार CM रहे। वहीं लंबी विधानसभा सीट से लगातार 10 बार उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की।

calender
27 April 2023, 03:06 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो