बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत महिला ने अपने ही ससुर पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए है जिसने रिश्तों को तार-तार कर दिया. पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, महिला का पिछले 6 सालों से शोषण किया जा रहा था. पीड़ित महिला ने बताया कि उसके ससुर ने न केवल उसके साथ दरिंदगी की, बल्कि उसे मानसिक और शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित किया. पुलिस ने महिला के कहने पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
आपको बता दें कि शादी के शुरुआती समय में उसे कोई दिक्कत नहीं हुई. लेकिन, आरोपी ससुर ने 2020 के बाद उसके साथ गलत बर्ताव करना शुरू कर दिया. महिला ने बताया कि हम एक ही अपार्टमेंट में रहते थे, हालांकि, हमारे कॉम्प्लेक्स का हिस्सा अलग-अलग था. उसने बताया कि जब भी वह अपने घर में अकेली रहती थी, आरोपी उसके घर में घुस जाता और उसके साथ गलत हरकतें करने लगता था.
महिला ने अपने FIR में आगे कहा है कि उसका ससुर उसे बार-बार धमकी देता था कि अगर उसने किसी को भी इस बारे में बताया तो वह उसके बच्चों के साथ बहुत बुरा करेगा. इस डर से महिला चुप रह रही थी, उसे लगता था कि हालत आने वाले दिनों में सुधर जाएंगे. लेकिन, एक लंबे समय के बाद भी हैरैसमेंट जारी रहा तो उसने हिम्मत करके ये बात अपने पति को बताया.
जब इस बात की जानकारी घर के अन्य लोगों को हुई तो उन्होंने बीच-बचाव का कार्य किया, जिसके बाद ससुर का बर्ताव कुछ समय के लिए बंद हो गया. लेकिन, कुछ समय बाद ही ससुर ने फिर से हैरेसमेंट करना शुरू कर दिया. महिला ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि आरोपी ने बाद में उसे अपार्टमेंट की लिफ्ट और स्कूल केबिन में भी हैरेसमेंट शुरू कर दिया. उसने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ससुर उसे अपने हाथ से लिखी चिट्ठी पढ़ाता और बाद में उसे वापस ले लेता था.
FIR में महिला ने बताया है कि उसके साथ ऐसा 2020 से दिसंबर 2025 तक जारी रही. वहीं अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसमें शामिल लोगों से पूछताछ करके जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही इस मामले पर राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान ले लिया है. First Updated : Wednesday, 11 February 2026