सुप्रीम कोर्ट में ट्विशा शर्मा केस की सुनवाई के दौरान तल्ख टिप्पणी, नैरेटिव गढ़ने पर एतराज

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ मामले की सुनवाई कर रही है।

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

नई दिल्ली : चर्चित त्विषा शर्मा की मौत का मामला अब सुप्रीम कोर्ट सुना जा रहा है। 12 मई को हुई मौत के बाद ट्विशा शर्मा का केस सुर्खियों में है। अब इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हो रही है। भारत के मुख्य न्यायधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि जिस तरह से इस मुद्दे को संभाला गया है उससे दुखी हैं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि हमें अपने सिस्टम पर विश्वास है लेकिन हम चाहते हैं कि मामले की जांच एक स्वतंत्र एजेंसी करे।

मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की तारीफ 

सुप्रीम कोर्ट ने मॉडल और एक्टर ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमॉर्टम तुरंत करवाने के आदेश देने वाले मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जमकर तारीफ की है। हालांकि सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया से भी आग्रह किया है कि ट्विवशा शर्मा की मौत के मामले में हो रहे घटनाक्रम की रिपोर्टिंग करते समय संयम बरते। सुनवाई के दौरान आरोपी के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को भरोसा दिलाया कि पूर्व जज जांच के बारे में मीडिया को कोई बयान नहीं देंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कुछ हरकतों की वजह से हमें दुख हुआ है, चीजों को कानून और प्रक्रिया के हिसाब से चलने दें। 

सीबीआई करेगी मामले की जांच 

स्वतंत्र एजेंसी से जांच की सिफारिश के बाद सीबीआई अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है, और इस मामले की निष्पक्ष और बिना भेद भाव की जांच होनी चाहिए। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार कहा कि हम मीडिया से गुजारिश करते हैं कि पीड़ित परिवार के बयान रिकॉर्ड न करें और उनके दुख को सिर्फ साउंड बाइट्स तक सीमित न करें। वहीं मध्यप्रदेश की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि मीडिया के दखल की वजह से ही जांच में काफी प्रगति हुई है। यह सही है कि मीडिया में जब यह पूरा मामला आया तभी ट्विशा शर्मा की मौत की जांच तेजी हुई है। इससे पहले पीड़ित का परिवार यह बार-बार आरोप लगा रहा  था कि आरोपी परिवार अपने रसूख का इस्तेमाल कर पूरे मामले को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।   


 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो