Supreme Court On Waqf Board: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वक्फ कानून की कुछ धाराओं पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ बोर्ड कानून पर बड़ा अंतरिम आदेश दिया. कुछ प्रावधानों पर रोक लगाई गई, जैसे वक्फ संपत्ति घोषित करने के लिए 5 साल तक इस्लाम पालन की शर्त. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पूरे कानून पर रोक नहीं लगाई जा सकती. जिसके बाद से यह फैसला चर्चा में बना है.
Supreme Court On Waqf Board: सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन बिल 2025 के कुछ प्रमुख प्रावधानों पर अंतरिम राहत दी है. कोर्ट ने वक्फ एक्ट में मौजूद उस शर्त को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है. जिसके तहत किसी व्यक्ति को वक्फ संपत्ति घोषित करने के लिए कम से कम 5 वर्षों से इस्लाम धर्म का अनुयायी होना आवश्यक था. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नियम तय होने तक इस प्रावधान पर रोक बनी रहेगी. वहीं वक्फ बोर्ड के CEO पद को लेकर कोर्ट ने कहा कि जहां तक संभव हो, यह पद मुस्लिम व्यक्ति को ही दिया जाना चाहिए, लेकिन यदि योग्य मुस्लिम उम्मीदवार उपलब्ध न हो, तो गैर मुस्लिम की नियुक्ति भी वैध मानी जाएगी. कोर्ट ने इस प्रावधान पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. इसके अलावा वक्फ भूमि से जुड़े विवादों के निपटारे का अधिकार अब कलेक्टर के बजाय ट्रिब्यूनल को सौंपा गया है जिससे न्यायिक प्रक्रिया अधिक निष्पक्ष और प्रभावी बन सके.


