स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण के आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके एक शिष्य के खिलाफ प्रयागराज के झुंसी थाने में कोर्ट के आदेश पर यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. आरोपों में एक नाबालिग शिष्य के शोषण का भी दावा है.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey


नई दिल्ली: ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके एक शिष्य के खिलाफ प्रयागराज के झुंसी थाने में कोर्ट के आदेश पर यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. आरोपों में एक नाबालिग शिष्य के शोषण का भी दावा है.

एफआईआर के अनुसार, 13 जनवरी 2025 से 15 फरवरी 2026 के बीच दो शिष्यों के साथ कथित यौन शोषण की घटनाएं हुईं. शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया कि पीड़ित डर और दबाव के कारण सामने नहीं आ पा रहे थे. कुंभ मेला 2025 और माघ मेला 2026 के शिविरों में भी घटनाएं होने का दावा है.पुलिस ने BNS की धारा 351(3) और POCSO एक्ट की धाराओं 3, 4(2), 6, 16, 17 समेत अन्य प्रावधानों में केस दर्ज किया है.स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को साजिश बताया है और निष्पक्ष जांच की मांग की है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag