CJNG प्रमुख ‘एल मेनचो’ का खात्मा, प्रेमिका से मिली सूचना बनी सुराग

मेक्सिको के कुख्यात ड्रग सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा उर्फ एल मेनचो सैन्य अभियान में मारा गया. उसकी लोकेशन की जानकारी करीबी स्रोत से मिली थी, जिसके बाद मुठभेड़ हुई.

मेक्सिको: नेमेसियो ओसेगुएरा मेक्सिको, जिसे ‘एल मेनचो’ के नाम से जाना जाता था, एक बड़े सैन्य अभियान में मारा गया. वह जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल का सरगना था और अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपों में 15 मिलियन डॉलर का इनामी घोषित था. अधिकारियों के अनुसार, उसकी ठिकाने की जानकारी उसकी प्रेमिका से जुड़े व्यक्ति से मिली. वह पश्चिमी मेक्सिको के तापलपा क्षेत्र में छिपा था. कार्रवाई के दौरान उसके गार्डों ने हेलीकॉप्टर पर फायरिंग की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई. मुठभेड़ में वह घायल हुआ और बाद में दम तोड़ दिया. उसके दो साथी भी रास्ते में मारे गए.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag