भारत-पाकितान की फिर होगी भिडंत, ICC ने जारी किया टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल, जानिए डेट और टाइमिंग

मेंस के बीच जारी टी20 मुकाबले के बीच ICC ने महिला टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, जो कि 12 जून से 5 जुलाई तक चलेगा. अब तक का सबसे बड़ा ग्रुप मैच होने वाला है.

Sonee Srivastav

ICC Women T20 World Cup schedule: महिला क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट इंग्लैंड में 12 जून से 5 जुलाई तक चलेगा. इस बार कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जो अब तक का सबसे बड़ा ग्रुप है. 

ग्रुप्स का बंटवारा

  • ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स
  • ग्रुप 2: वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड

भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं, इसलिए फैंस को इंडिया-पाकिस्तान का रोमांचक मुकाबला जरूर देखने को मिलेगा.

भारत-पाकिस्तान मैच कब और कहां?

सबसे ज्यादा उत्सुकता वाला मैच 14 जून को होगा. भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार यह शाम 8 बजे से शुरू होगा. यह दोनों टीमों का ग्रुप स्टेज का पहला बड़ा टकराव होगा, जहां फैंस धमाकेदार क्रिकेट देख सकते हैं. 

टूर्नामेंट का शुरुआती और अहम शेड्यूल

  • 12 जून (शुक्रवार): इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, एजबेस्टन - भारतीय समयानुसार रात 11 बजे  
  • 13 जून (शनिवार): स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड, ओल्ड ट्रैफर्ड - दोपहर 3 बजे  
  • 13 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड - शाम 8 बजे  
  • 14 जून (रविवार): बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स, एजबेस्टन - दोपहर 3 बजे  
  • 14 जून: भारत बनाम पाकिस्तान, एजबेस्टन - शाम 8 बजे

भारत के अन्य महत्वपूर्ण मैच

  • 17 जून: भारत बनाम नीदरलैंड्स, हेडिंग्ले - शाम 8 बजे  
  • 21 जून: साउथ अफ्रीका बनाम भारत, ओल्ड ट्रैफर्ड - शाम 8 बजे  
  • 25 जून: भारत बनाम बांग्लादेश, ओल्ड ट्रैफर्ड - शाम 8 बजे  
  • 28 जून: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, लॉर्ड्स - शाम 8 बजे

फाइनल तक का सफर

ग्रुप स्टेज के बाद टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. सेमीफाइनल 30 जून और 2 जुलाई को द ओवल में होंगे. फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर होगा, भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से देखने को मिलेगा. यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक होगा, जहां नई टीमों के साथ-साथ पुरानी राइवलरी भी देखने को मिलेगी.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag