युद्ध की आहट के बीच ईरान में बड़ा हादसा: सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, 4 की मौत, न्यूक्लियर शहर में बिखरा मलबा और आग
ईरान में तनाव और युद्ध की आहट गूंज रही है, ठीक उसी बीच एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. ईरानी सेना का एक हेलीकॉप्टर मध्य प्रांत इस्फहान में अचानक क्रैश हो गया.

नई दिल्ली: ईरान में तनावपूर्ण युद्ध के माहौल के बीच एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है. इस्फहान प्रांत में ईरानी सेना का एक हेलिकॉप्टर फल-सब्जी थोक बाजार में क्रैश हो गया, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई. हादसे में पायलट, सह-पायलट और बाजार के दो व्यापारी मारे गए. यह घटना न्यूक्लियर सुविधाओं के लिए जाने-माने इस्फहान प्रांत में हुई, जहां मलबा फैलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
ईरानी आर्मी की एविएशन यूनिट का यह हेलिकॉप्टर ट्रेनिंग मिशन पर था. मीडिया के अनुसार किसी तकनीकी खराबी इस हादसे का मुख्य कारण थी. ईरान में लगातार हो रहे ऐसे हादसे देश की पुरानी एविएशन फ्लीट और मेंटेनेंस की समस्याओं को उजागर कर रहे हैं.
कैसे क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर?
मीडिया ने बताया कि हेलिकॉप्टर ईरानी आर्मी की एविएशन यूनिट का था और यह इस्फहान प्रांत के खोमेनी शाहर काउंटी के दारचेह शहर के फल और सब्जी मार्केट एरिया में क्रैश हो गया. एजेंसी के अनुसार क्रैश की वजह टेक्निकल गड़बड़ी थी. इस घटना में पायलट और को-पायलट के अलावा मार्केट के दो व्यापारी भी मारे गए.
Iranian Army training helicopter crashed in Dorcheh, Khomeini Shahr (Isfahan Province), inside a wholesale fruit and vegetable market compound.
— Afshin Ismaeli (@Afshin_Ismaeli) February 24, 2026
Both the pilot and co-pilot were killed.
No confirmed reports of additional casualties on the ground.#iran #iranprotests pic.twitter.com/mVPU7OL6Bx
ईरान का खराब एयर सेफ्टी रिकॉर्ड
मीडिया ने बताया कि ईरान का एयर सेफ्टी रिकॉर्ड खराब है, यहां बार-बार क्रैश होते हैं, जिनमें से कई एयरक्राफ्ट 1979 की इस्लामिक क्रांति से पहले खरीदे गए थे और मेंटेनेंस के लिए ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स नहीं थे. पिछले हफ्ते F-4 फाइटर जेट क्रैशपिछले हफ्ते ईरान की रेगुलर एयर फोर्स का एक US-बिल्ट F-4 फाइटर विमान पश्चिमी हमादान प्रांत में क्रैश हो गया था. जिसमें एक पायलट की ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान मौत हो गई.


