दिल्ली: AI शिखर सम्मेलन में हंगामा, पांचवां आरोपी ग्वालियर से गिरफ्तार
नई दिल्ली में एआई शिखर सम्मेलन के दौरान हुए विरोध मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को ग्वालियर से गिरफ्तार किया. अन्य आरोपियों को भी पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.
नई दिल्ली में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन के दौरान हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी जितेंद्र यादव को ग्वालियर से गिरफ्तार किया है. वह युवा कांग्रेस से जुड़ा बताया जा रहा है. अदालत ने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है ताकि पूछताछ कर पूरी साजिश का पता लगाया जा सके. इससे पहले चार अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जा चुका है, जिन्हें पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा. यह घटना भारत मंडपम में आयोजित सम्मेलन के दौरान हुई, जब कुछ कार्यकर्ताओं ने अचानक नारेबाजी कर कार्यक्रम में बाधा डाली.


