दिल्ली पर फिर छाया आतंकी साया, लश्कर की नापाक साजिश बेनकाब, पाकिस्तान फिर एक्सपोज

दिल्ली के ऊपर एक बार फिर आतंक का काला साया मंडरा रहा है. खुफिया एजेंसियों ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान फिर से अपनी घिनौनी साजिश रच रहा है. सीमा पार से आने वाले खतरनाक इरादे अब बेनकाब हो चुके हैं.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

 

India Pakistan Tension: दिल्ली में लाल किला के सामने आतंकी हमले का बड़ा अलर्ट जारी हो गया है. सुरक्षा एजेंसियों को विश्वसनीय इनपुट मिला है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा इस ऐतिहासिक इलाके में धमाके की साजिश रच रहा है. खासकर चांदनी चौक क्षेत्र के मंदिरों सहित संवेदनशील धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने की आशंका जताई जा रही है. अलर्ट मिलते ही दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लाल किला, आसपास के मंदिरों और प्रमुख इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दिया है. अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं, जिसके वजह से  सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना को रोका जा सके.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag