ब्रिटेन ने अमेरिका का अनुरोध ठुकराया, ईरान पर हमले से बनाई दूरी
ब्रिटेन ने ईरान के खिलाफ संभावित अमेरिकी हमले के लिए अपने हवाई अड्डों के उपयोग की अनुमति देने से इनकार कर दिया. लंदन ने अंतरराष्ट्रीय कानून का हवाला देते हुए दूरी बनाई.
ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर ब्रिटेन और अमेरिका के बीच असहमति सामने आई है. ब्रिटिश सरकार ने अमेरिकी अनुरोध ठुकराते हुए अपने हवाई अड्डों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी. बताया गया कि RAF Fairford से बमवर्षक विमानों के संचालन की मांग की गई थी, लेकिन लंदन ने साफ किया कि वह किसी पूर्व तय हमले में शामिल नहीं होगा. सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय कानून से बाहर की कार्रवाई में सहयोग करना नियमों के खिलाफ होगा. यह रुख 2001 के बाद अपनाई गई नीति के अनुरूप है, जिसके तहत गैरकानूनी सैन्य अभियान में मदद करने वाला देश भी जिम्मेदार माना जाता है.


