टेक्नोलॉजी से ट्रांसफॉर्मेशन तक, AI पर पीएम मोदी का विजन बयान
नई दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit 2026 में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने दुनियाभर की अग्रणी AI कंपनियों के सीईओ को संबोधित करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को सही दिशा देने पर बल दिया. उन्होंने ‘MANAV’ विजन मंत्र प्रस्तुत कर जिम्मेदार और मानवीय AI विकास का आह्वान किया.
नई दिल्ली: AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI के भविष्य को इंसानी मूल्यों से जोड़ने की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने 'MANAV' विजन पेश किया, जिसमें M- मोरल और एथिकल गाइडेंस, A- अकाउंटेबल गवर्नेंस, N- नेशनल सॉवरेनिटी, A- एक्सेसिबल और इनक्लूसिव और V- वैलिडिटी और लेजिटिमेट शामिल हैं. GPS का उदाहरण देते हुए, PM ने कहा कि टेक्नोलॉजी रास्ता दिखाती है, लेकिन सही दिशा चुनना इंसानों की ज़िम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि AI मशीनों की इंटेलिजेंस के साथ-साथ इंसानी क्षमताओं को भी बढ़ा रहा है, फ़र्क सिर्फ इसकी ज़बरदस्त स्पीड और कॉम्प्रिहेंसिवनेस का है. वायरलेस कम्युनिकेशन के आविष्कार का जिक्र करते हुए, उन्होंने AI को इंसानी इतिहास में एक बड़ा बदलाव बताया. समिट में सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन, डारियो अमोदेई और इमैनुएल मैक्रों समेत कई ग्लोबल लीडर और टेक हेड मौजूद थे.


