AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़के सीएम योगी
दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI Summit के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर सियासत गरमा गई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला कदम बताया है.
AI Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित AI Summit के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने टॉपलेस होकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाए. इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि देश की कीमत पर कोई भी सौदेबाजी स्वीकार्य नहीं है और इस तरह की हरकतों से भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचता है. सीएम योगी ने कहा कि जब दुनिया भारत की ओर विश्वास के साथ देख रही है, तब इस तरह की घटनाएं शर्मनाक हैं. वहीं, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा कि यह युवाओं के गुस्से की आवाज है, जो बेरोजगारी और अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर नाराज हैं. उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकार बताया.


