बरेली में दंगे करवाने की थी साजिश, मौलाना तौकीर रजा से जुड़े तार
बरेली पुलिस ने दंगा भड़काने की साजिश का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. उनके पास से अवैध पिस्टल, तमंचे और कारतूस बरामद हुए, जिससे बड़ी घटना टल गई.
उत्तर प्रदेश के बरेली में पुलिस ने दंगा भड़काने की साजिश का बड़ा खुलासा किया है. जांच में सामने आया कि मौलाना तौकीर रजा से जुड़े लोगों तक अवैध हथियार पहुंचाए गए थे, ताकि शहर में हिंसा फैलाकर पुलिस पर हमला किया जा सके. थाना बहेड़ी पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से कई पिस्टल, तमंचे, दर्जनों कारतूस और एक कार बरामद हुई. पुलिस के अनुसार, 19 फरवरी को चेकिंग के दौरान शेरगढ़ अड्डे के पास कार्रवाई की गई. अधिकारियों का कहना है कि समय रहते साजिश का पर्दाफाश होने से बड़ी घटना टल गई.


