ईरान में फंसे हुए भारतीयों के लिए जारी हुई एडवाइजरी, कैसे करें संपर्क और क्या है रेस्क्यू की तैयारी देखें सभी डिटेल्स

ईरान की स्थिति गंभीर बनी हुई है. अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में हालात बहुत खराब गए है. इस तनाव में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है.

calender

नई दिल्ली: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में हालात बहुत खराब हो गए हैं. ईरान ने भी जवाबी हमले किए हैं, जिससे क्षेत्र में युद्ध जैसी स्थिति बन गई है. कई देशों ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है.

इस तनाव के बीच ईरान में रहने या फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. भारत सरकार और तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने समय-समय पर एडवाइजरी जारी की है ताकि भारतीय सुरक्षित रहें. 

भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी

ईरान में हमलों और जवाबी कार्रवाइयों से हवाई क्षेत्र प्रभावित हुआ है. कई उड़ानें रद्द हो गई है. तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को सख्त सलाह दी है कि वे बहुत सावधानी बरतें. गैर-जरूरी बाहर निकलने से बचें और जितना संभव हो घर के अंदर ही रहें. दू

तावास ने कहा है कि सभी भारतीय लगातार समाचार देखें, हालात पर नजर रखें और दूतावास की अगली सूचना का इंतजार करें. कई भारतीय छात्र, खासकर मेडिकल पढ़ाई करने वाले, वहां फंसे हैं और वे सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं. दूतावास ने उन्हें उपलब्ध किसी भी माध्यम से ईरान छोड़ने की सलाह दी है.

भारतीय दूतावास से कैसे करें संपर्क?

ईरान में फंसे भारतीय नागरिक आपात स्थिति में तेहरान स्थित भारतीय दूतावास से तुरंत संपर्क कर सकते हैं. दूतावास ने इमरजेंसी के लिए ये हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:

+989128109115
+989128109109
+989128109102
+989932179359

ये नंबर 24 घंटे उपलब्ध हैं. जरूरत पड़ने पर इन पर कॉल करें और अपनी स्थिति बताएं. दूतावास भारतीय नागरिकों से संपर्क में रहने और अपनी लोकेशन शेयर करने की अपील कर रहा है. साथ ही, MEA की वेबसाइट या MADAD पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाने की सलाह दी गई है ताकि मदद आसानी से पहुंच सके.

रेस्क्यू की तैयारी क्या है?

भारत सरकार स्थिति पर नजर रख रही है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा है कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सबसे पहले है. अभी ईरानी हवाई क्षेत्र खुला है, इसलिए उपलब्ध कमर्शियल उड़ानों से निकलने की सलाह है. 

अगर स्थिति और बिगड़ती है तो सरकार विशेष ऑपरेशन शुरू कर सकती है, जैसे पहले के संकटों में किया गया था. दूतावास स्थानीय अधिकारियों से बात कर रहा है और अपडेट जारी कर रहा है. भारतीयों से अनुरोध है कि वे दूतावास के निर्देशों का पालन करें, जरूरी दस्तावेज साथ रखें और अनावश्यक जोखिम न लें. First Updated : Sunday, 01 March 2026

Topics :