7 अप्रैल को अमित शाह और CM योगी कौशांबी के दौरे पर, तैयारियों में जुटा प्रशासन

कल यानी शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले का दौरा करेगें और साथ अमित शाह प्रदेश वासियों को संबोधित करेंंगे।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह औऱ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 अप्रैल को कौशांबी जिले में आयोजित महात्सव में शिरकत करेंगे। गृहमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। ADG जोन प्रयागराज कार्य 7 अप्रैल को अमित शाह और CM योगी ने कौशांबी के दौरा करेंगे।

4 अप्रैल 1997 को प्रयागराज जिले के दक्षिण पश्चिम इलाके को काट कर कौशाम्बी जिला बनाया गया था। बीजेपी की सरकार बनने के बाद कौशाम्बी जिले के सांसद विनोद सोनकर हर वर्ष कौशाम्बी महोत्सव का आयोजन करते है। इस बार यह आयोजन 7, 8 और 9 अप्रैल को किया जाएगा। सिराथू तहसील अंतर्गत कड़ा धाम के फशाहिया मैदान में इस बार कौशांबी महोत्सव 3 दिन मनाया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होने गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 7 अप्रैल को पहुंचेगे।

गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कड़ाधाम माता स्थित शीतला माता के मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए जा सकते हैं। गृहमंत्री अमित शाह कौशांबी जिले के लिए लगभग 612 करोड रुपए की 117 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने की में जुटा हुआ है। बृहस्पतिवार को एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर कार्यक्रम स्थल पहुँचे। जहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल का स्थली निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया। 

एडीजी के साथ कौशांबी के जिलाधिकारी सुजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव और अन्य अधिकारीगण मौके पर मौजूद रहे। एडीजी ने पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर सुरक्षा के लिहाज से कई जरूरी दिशा निर्देश कर्मचारियों को दिया। इसके अलावा उन्होंने हेलीपैड का भी निरीक्षण किया है। कौशांबी महोत्सव में मशहूर कवि डॉक्टर कुमार विश्वास के द्वारा 3 दिन राम कथा भी सुनाई जाएगी। 

calender
06 April 2023, 06:06 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो