मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से किया गया सम्मानित, अखिलेश ने पुरस्कार ग्रहण किया

दिवंगत समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। उनके बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पुरस्कार ग्रहण किया।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिंवगत मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मान किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा यह सम्मान नेता जी के बेटे अखिलेश यादव ने ग्रहण किया है। राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। आपको बता दें कि अखिलेश परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे है।

आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संख्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। उनमें दिवंगत मुलायम सिंह यादव का भी नाम शामिल था। इसके बाद सपा के नेताओं ने मांग की थी कि मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न सम्मान मिलना चाहिए।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों अपने पिता के बदले पद्म विभूषण पुरस्कार ग्रहण किया है। मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि उनकी पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद थी। अखिलेश यादव और उनकी पत्नी आज दोपहर दिल्ली पहुंचे थे। नेताजी मुलायम सिंह का निधन बीते साल 10 अक्टूबर को गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में हुआ था।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag