Sanjeev Jiva: लखनऊ कोर्ट परिसर में फायरिंग, गैंगस्टर संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के लखनऊ सिविल कोर्ट के बाहर के दृश्य जहां गैंगस्टर संजीव जीवा को कुछ देर पहले अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी, हमलावर वकील की ड्रेस में था। सजीव महेश्वरी मुख्तार अंसारी का बहुत करीबी बताया जा रहा है, भारतीय जनता पार्टी के नेता ब्रह्म दत्त हत्याकांड के आरोपी था.

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

Sanjeev Jiva: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसे आप जान कर एक बार फिर सोच मे पड़ जाएंगे। आपको बता दें लखनऊ के कैसरबाग कोर्ट के अंदर बदमाश संजीव महेश्वरी जीवा को गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं। हमलावर वकील की ड्रेस में था। सजीव महेश्वरी मुख्तार अंसारी का बहुत करीबी बताया जा रहा है, भारतीय जनता पार्टी के नेता ब्रह्म दत्त हत्याकांड के आरोपी था।

पेशी के लिए उसे कोर्ट में लाया गया था। बताया जा रहा है कि गोली कांड में 5 लोगों की घायल होने की भी खबर सामने आई है। संजीव महेश्वरी जीवा बेस्ट यूयी का जाना माना बदमाश था। पुलिस ने एक हमलावर हिरासत में लिया है। 

लखनऊ के  DCP राहुल राज ने बताया कि 'अभी तक की सूचना के मुताबिक पता चला है कि एक व्यक्ति के द्वारा गोली चलाई गई है। घटना में घायल को ट्रामा सेंटर भेजा गया है। आगे की जानकारी पता कर रहे हैं'।

आखिर कौन था संजीव माहेश्वरी जानिए उसके बारे में सब कुछ ?

संजीव माहेश्वरी उर्फ संजीव जीवा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एक जिला मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। प्रारंभिक दिनों में वह एक दवाखाने में कंपाउंडर की नौकरी करता था। यहीं से उसके गैंगेस्टर बनने का रूप ले लिया था। जब उसने दवाखाना के मालिक को ही अगवा कर लिया था। इसके बाद से संजीव ने फिर काफी पीछे मुड़ के नहीं देखा की वह जो काम कर रहा हैं गलत है या सहीं वो करता ही गया और एक के बाद आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने लगा। बताया जा रहा है कि उसकी गैंग में 30 से 35 लोग शामिल हैं।

साल 2021 में संजीव की पत्नी पायल ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को पत्र लिखकर कहा था कि उनके पति (संजीव जीवा) को जान का खतरा है। पायल 2023 में RLD टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी है और हार गई थी।

calender
07 June 2023, 04:56 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो